14 अगस्त को क्लैश का काउंटडाउन: Awarapan 2 vs Lahore 1947, कौन मारेगा बाजी?

14 अगस्त को क्लैश का काउंटडाउन: Awarapan 2 vs Lahore 1947, कौन मारेगा बाजी?

इस साल की शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड वाले धमाल मचा रहे हैं. फिलहाल रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का भौकाल है. पर साल की शुरुआत में सनी देओल की एक फिल्म आ चुकी है- ‘बॉर्डर 2’, जिसने अच्छा बिजनेस किया. वहीं, उनकी कई और भी फिल्में आने वाली हैं, जिसमें ‘लाहौर 1947’ शामिल है. 13 अगस्त को फिल्म रिलीज होने जा रही है. लेकिन उससे पहले ही इमरान हाशमी अपनी फिल्म लेकर आ गए. जी हां, ‘आवारापन 2’ को लाने के लिए 14 अगस्त की तारीख चुनी गई है. अब यह फैसला कितना सही है, यह बताना फिलहाल तो जल्दबाजी होगी. पर फिल्म को लेकर जैसा माहौल अब बन गया है. कहीं सनी पाजी के लिए खतरा न हो जाए.

साल 2007, मोहित सूरी की फिल्म ‘आवारापन’ रिलीज हुई थी. इस एक्शन फिल्म को मुकेश भट्ट ने प्रोड्यूस किया था. इसमें इमरान हाशमी, श्रिया सरन, मृणालिनी शर्मा और आशुतोष राणा ने भी काम किया था.इस पिक्चर को काफी तारीफ मिली थी, लेकिन कमाई के मामले में काफी पीछे रह गई थी.हालांकि मोहित सूरी के करियर की इसे टॉप फिल्म कहा जाता है. दरअसल यह साउथ कोरियाई एक्शन फिल्म ‘ए बिटरस्वीट लाइफ’ का अनक्रेडिटेड रीमेक है. अब फाइनली पार्ट 2 आ रहा है. जानिए क्या अपडेट आ गया है?

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

‘आवारापन 2’ पर क्या अपडेट आया:-अनिल थडानी की AA फिल्म्स, पेन मरुधर, जियो स्टूडियोज, स्टार स्टूडियो18, सिनेपोलि को विशेष फिल्म्स के ऑफिस के बाहर देखा गया है. साथ ही धर्मा प्रोडक्शंस, जिसका अब अपना डिस्ट्रीब्यूशन ब्रांच है, उन्होंने भी मुकेश भट्ट से मुलाकात की है. वहीं, अनन्या बिरला के बिरला स्टूडियोज का प्लान है कि वो आने वाले वक्त में फिल्में प्रोड्यूस करने के साथ डिस्ट्रीब्यूट भी करेंगे. दरअसल यह तमाम कंपनियां फिल्म को डिस्ट्रीब्यूट करना चाहती हैं. पर फिलहाल कोई अपडेट नहीं मिला है. जिसे लेकर कहा गया कि- एक जमाने में होता था डिस्ट्रीब्यूटर अच्छी फिल्म के राइट्स पाने के लिए लाइन में लगते थे. और एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश करते थे. अब एक बार फिर कुछ वैसा ही दिख रहा है.‘आवारापन 2’ को लेकर जैसा माहौल बना है, यह फिल्म अब खतरा बन सकती है. ट्रेड सोर्स के मुताबिक मुकेश भट्ट इस रिस्पॉन्स से काफी खुश हैं. उन्होंने सभी डिस्ट्रीब्यूटर से मुलाकात की.वो फिलहाल हर ऑफर पर चर्चा कर रहे हैं, जल्द ही कोई फैसला लेंगे. Nitin Kakkar के डायरेक्शन में बनी पिक्चर में इमरान के अलावा दिशा पाटनी और शबाना आजमी काम कर रही हैं.








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments