RCB के स्टार खिलाड़ी फिल सॉल्ट घर वापस लौट गए हैं. उनके घर लौटने की वजह उनकी इंजरी से जुड़ी है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से सॉल्ट की इंजरी को लेकर आधिकारिक तौर पर तो कभी कुछ नहीं कहा गया लेकिन ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक फिल सॉल्ट की उंगली में चोट है. अपनी उंगली की इंजरी के स्कैन के लिए ही सॉल्ट वापस इंग्लैंड लौटे हैं. इसका मतलब है कि वो आगे के कुछ और मुकाबलों में भी RCB के लिए खेलते नहीं दिखेंगे. फिल सॉल्ट चोट के चलते पिछले 3 मुकाबले से टीम से बाहर थे.
फिल सॉल्ट को कब, कहां, कैसे लगी चोट:- ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक फिल सॉल्ट के बाएं हाथ की उंगली में चोट है. ये चोट उन्हें 18 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले मुकाबले में छठे ओवर के दौरान बाउंड्री पर फील्डिंग करते हुए लगी थी, डाइव लगाकर गेंद को रोकने की कोशिश में वो अपनी उंगलियों को इंजर्ड कर बैठे थे. अब जब उनके घर वापसी की खबर है तो इसका मतलब है कि विराट कोहली के साथ जैकब बेथेल ही आगे भी ओपनिंग करते दिखेंगे.
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
फिल सॉल्ट कब लौटेंगे इंग्लैंड से वापस:- फिल सॉल्ट ECB के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में आने वाले प्लेयर हैैं और इंग्लैंड क्रिकेट टीम मैनेजमेंट की रिक्वेस्ट पर ही वो घर लौटे हैं, जहां उनकी उंगलियों का स्कैन होगा. फिल सॉल्ट और RCB दोनों को उंगली की इंजरी से जल्दी रिकवरी की उम्मीद है. फिल सॉल्ट जबरदस्त फॉर्म में थे. वो IPL 2026 में इंजरी से पहले खेले 6 मुकाबलों में 202 रन बना चुके थे. उम्मीद की जा रही है कि सॉल्ट इस महीने के आखिर तक भारत लौट सकते हैं.
सॉल्ट की जगह बेथेल, अब तक ऐसा रहा प्रदर्शन:- फिल सॉल्ट की जगह विराट कोहली के साथ ओपनिंग कर रहे जैकब बेथेल ने अब तक IPL 2026 में अपनी काबिलियत के मुताबिक प्रभाव नहीं छोड़ा है. उन्होंने अब तक खेली 3 पारियों में सिर्फ 39 रन बनाए हैं. ऐसे में RCB अगर प्लेऑफ में पहुंचती है, जिसकी उम्मीद की जा रही है तो फिर फिल सॉल्ट का उस अहम पड़ाव पर होना बहुत जरूरी होगा. हालांकि, ये इस पर निर्भर करेगा कि उनकी इंजरी कैसी है?


Comments