रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जुआ-सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में कल दिनांक 04 मई 2026 को थाना पूंजीपथरा पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम तराईमाल स्थित बीएस स्पंज के पास जुआ फड़ संचालित होने की सूचना पर तत्काल दबिश दी गई।पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पेड़ के नीचे दो व्यक्ति हार-जीत का दांव लगाकर स्टाईगर गोटी से जुआ खिलाते पाए गए। घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम दीपक कुमार डिस्टाल्ले पिता रामचंद्र उम्र 28 वर्ष निवासी जेलपारा थाना जूटमिल रायगढ़ तथा अभय चौहान पिता सुरेश चौहान उम्र 25 वर्ष निवासी विजयपुर मां बिहार कॉलोनी थाना चक्रधरनगर रायगढ़ बताया।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
तलाशी के दौरान आरोपी दीपक कुमार के कब्जे से 03 नग स्टाईगर गोटी और एक पुराना इस्तेमाली टॉवेल तथा आरोपी अभय चौहान के कब्जे से एक प्लास्टिक बोरी और नगदी रकम ₹1,700 बरामद कर जप्त किया गया। दोनों आरोपियों द्वारा हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खिलाना स्वीकार किए जाने पर उनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश :
“जिले में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने पुलिस लगातार फील्ड इनपुट और पेट्रोलिंग के माध्यम से ऐसे असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखे हुए है, जुआ-सट्टा पर कार्यवाही जारी रहेगी।”


Comments