भारत UAE के साथ खड़ा है’ — नरेंद्र मोदी की दो टूक, ईरानी हमले पर कड़ा रुख

भारत UAE के साथ खड़ा है’ — नरेंद्र मोदी की दो टूक, ईरानी हमले पर कड़ा रुख

नई दिल्ली : संयुक्त अरब अमीरात पर हुए हमले में तीन भारतीय नागरिकों के घायल होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, यह हमला ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह ऑयल इंडस्ट्रियल जोन को निशाना बनाने के लिए किया था। इसमें मिसाइल और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था।

पीएम मोदी ने जताई नाराजगी

हमले को लेकर पीएम मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। उन्होंने X पर पोस्ट करके लिखा कि, "UAE पर हुए हमलों की हम कड़ी निंदा करते हैं, जिनमें तीन भारतीय नागरिक घायल हो गए। नागरिकों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है।"

"भारत UAE के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है और बातचीत और कूटनीति के जरिए सभी मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान के प्रति अपने समर्थन को दोहराता है। होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से सुरक्षित और बिना किसी रुकावट के आवागमन सुनिश्चित करना, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।"

 ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

अमीराती अधिकारियों की माने तो हवाई सुरक्षा प्रणालियों ने आने वाले कई खतरों को बीच में ही रोक दिया, लेकिन मिसाइलों के मलबों के कारण कुछ जगहों पर नुकसान होने की भी खबरें मिली हैं। इसके साथ ही अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास ने इस हमले को लेकर कहा कि, वह प्रभावित लोगों की सहायता के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

भारतीय और UAE के विदेश मंत्रालय ने भी की कड़ी निंदा

भारतीय दूतावास ने X पर एक पोस्ट में कहा, "फुजैराह में हुए हमलों में तीन भारतीय नागरिक घायल हो गए हैं। हम प्रभावित भारतीय नागरिकों को उचित चिकित्सा देखभाल और सहायता सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं।"

वहीं, कड़े शब्दों वाले बयान में दूतावास ने कहा, "यह बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं किया जा सकता है। हम मांग करते हैं कि ये शत्रुतापूर्ण गतिविधियां और नागरिक बुनियादी ढांचे और निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना तुरंत बंद किया जाए।"

"भारत इस स्थिति से निपटने के लिए बातचीत और कूटनीति का समर्थन करता रहेगा, ताकि पूरे पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता बहाल हो सके। हम अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार, होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर स्वतंत्र और बिना किसी रुकावट के आवागमन और व्यापार की भी मांग करते हैं। भारत मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए किए जाने वाले सभी प्रयासों का समर्थन करने के लिए तत्पर है।"

इसके साथ ही UAE के विदेश मंत्रालय ने भी इन हमलों की निंदा करते हुए इन्हें तनाव में एक गंभीर बढ़ोतरी बताया। मंत्रालय ने इन हमलों को विश्वासघाती करार दिया और कहा कि ये राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सीधा खतरा पैदा करते हैं; मंत्रालय ने यह भी कहा कि UAE इन हमलों का जवाब देने का अपना पूर्ण और वैध अधिकार सुरक्षित रखता है। 

इस बीच, ईरानी मीडिया ने बताया कि उनकी देश की नौसेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अपने परिचालन क्षेत्र का विस्तार किया है, जिसमें फुजैराह और खोरफक्कन जैसे UAE के बंदरगाहों के करीब के क्षेत्र भी शामिल हैं।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News