सत्ता बदलते ही बदली तस्वीर! बंगाल में फिर सिनेमाघरों में लौट रही ‘द बंगाल फाइल्स’

सत्ता बदलते ही बदली तस्वीर! बंगाल में फिर सिनेमाघरों में लौट रही ‘द बंगाल फाइल्स’

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ 5 सितंबर 2025 देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. हालांकि फिल्म की पश्चिम बंगाल में रिलीज़ को लेकर काफी बवाल हुआ था. पर अब राज्य में सरकार बदल रही है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की करारी हार हुई है और भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने जा रही है. ऐसे में विवेक अग्निहोत्री अपनी फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ को कोलकाता में फिर से रिलीज़ कर रहे हैं 'द बंगाल फाइल्स'  इसी शुक्रवार से कोलकाता के सिनेमाघरों में लगने जा रही है. विवेक अग्निहोत्री ने सितंबर में आरोप लगाया था कि राज्य सरकार ने उनकी फिल्म को रिलीज़ नहीं होने दिया. बंगाल में बीजेपी की जीत के फौरन बाद विवेक अग्निहोत्री ने एक्स पर एक पोस्ट किया था. इस पोस्ट में उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री रहते हुए ममता बनर्जी ने ‘द बंगाल फाइल्स’ को बैन कर दिया था. उन्होंने कहा कि मेरी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च को भी रोका गया था.

थिएटर मालिक ने क्या बताया:- इस शुक्रवार को कोलकाता में रिलीज़ करने वाली है. अरिजीत ने कहा, “सेंसर से पास एक फिल्म को बंगाल में एक पार्टी की वजह से रिलीज़ नहीं होने दिया गया. एक भी थिएटर में ये फिल्म नहीं लग पाई, जबकि बाकी भारत में इसे सबने देखा. इस फिल्म को लेकर काफी जिज्ञासा है. मुझे खुशी है कि बंगाल फाइनली इस फिल्म को देखेगा.”

 ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

थिएटर्स की बन रही लिस्ट:- इसके साथ ही डिस्ट्रिब्यूटर सतदीप साहा ने बताया कि सिर्फ कोलकाता ही नहीं, हम बंगाल के थिएटर्स की भी एक लिस्ट बना रहे हैं. यानी सिर्फ कोलकाता ही नहीं, बल्कि राज्य के अन्य कई थिएटर्स में भी ‘द बंगाल फाइल्स’ को रिलीज़ करने की तैयारी की जा रही है.

‘द बंगाल फाइल्स’ ने कितनी कमाई की है:- ‘द बंगाल फाइल्स’ का निर्देशन विवेक अग्निहोत्री ने किया था. इसमें सिमृत कौर रंधावा, नमाशी चक्रवर्ती, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार और अनुपम खेर जैसे कलाकारों ने काम किया था. फिल्म का बजट 35-50 करोड़ रुपये के बीच बताया जाता है. हालांकि ये बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक बिज़नेस नहीं कर पाई थी. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 23 करोड़ रुपये का बिज़नेस किया था औक फ्लॉप साबित हुई थी.








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments