सुशासन तिहार में उमड़ा भरोसे का जनसैलाब, शिविर में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का सीधा लाभ

सुशासन तिहार में उमड़ा भरोसे का जनसैलाब, शिविर में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का सीधा लाभ

रायगढ़, 7 मई 2026 :  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप प्रशासन को गांव-गांव तक पहुंचाकर आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में आयोजित सुशासन तिहार लोगों के लिए राहत और भरोसे का बड़ा माध्यम बनता जा रहा है। इसी क्रम में आज पुसौर विकासखण्ड के ग्राम-औरदा स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। 22 ग्राम पंचायतों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं, मांगें और आवेदन प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए, जिनमें से कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शिविर में 800 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। वहीं विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ, प्रमाण-पत्र, सहायता राशि एवं सामग्री वितरित की गई, जिससे ग्रामीणों में उत्साह के साथ शासन के प्रति विश्वास और भी मजबूत हुआ। शिविर में जनपद पंचायत से संबंधित 273, पंचायत विभाग के 227 तथा राजस्व विभाग के 165 आवेदन प्राप्त हुए। उपस्थित अधिकारियों ने कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया, जबकि शेष आवेदनों के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई, जिससे लोगों में जागरूकता बढ़ी। जनपद पंचायत पुसौर की अध्यक्ष श्रीमती हेमलता हरिशंकर चौहान ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का एक प्रभावी मंच बनकर सामने आया है। इससे लोगों को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए भटकना नहीं पड़ रहा और योजनाओं का लाभ भी आसानी से मिल रहा है।

 ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने शिविर का अवलोकन करते हुए विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में पहुंचे अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। इस अवसर पर श्रीमती भाग्यवती डोलनारायण नायक, खितेश्वर सिदार, मुक्तेश्वर पंडा, दिनेश चौहान, गोपी चौधरी, सूरज श्रीवास्तव, विजय सिदार, जैमिनी गुप्ता, सरपंच लक्ष्मी नायक, मीता डेहरी, योगिता पटेल सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, एसडीएम रायगढ़ श्री महेश शर्मा, अतिरिक्त सीईओ श्री महेश पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

शिविर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत कचरा संग्रहण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 4 स्वच्छता ग्राहियों एवं ग्राम पंचायत गढ़उमरिया को स्वच्छता कर वसूली हेतु प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। बिहान योजना के तहत महिला स्व-सहायता समूह की दीदियों को “लखपति दीदी” प्रमाण-पत्र दिया गया, वहीं किरण एसएचजी महिला समूह को 15 हजार रुपए का चेक वितरित किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा समर्थ पोर्टल में सर्वाधिक कर संग्रहण के लिए ग्राम पंचायत गढ़उमरिया, झारमुड़ा एवं खोखरा को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं ग्राम संपदा एप में सर्वाधिक परिसंपत्तियों के जियो टैग हेतु ग्राम पंचायत बेलपाली, कर्राजोर एवं औरदा को पुरस्कृत किया गया।

सहकारिता विभाग के तहत 5 हितग्राहियों को किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किए गए। मत्स्य विभाग द्वारा मत्स्य कृषक हिमांचल साव को आईस बॉक्स तथा सोमनाथ एवं राधे साव को मछली पकड़ने के जाल प्रदान किए गए। सामाजिक सुरक्षा योजना अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग लाभो कुर्रे एवं गंगाराम साव को पेंशन स्वीकृति आदेश सौंपा गया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत ग्राम पंचायत औरदा की जयंती साव एवं अहिल्या पाव, जकेला के चन्द्रमा तथा सुकुलभठली के माला प्रधान, संतराम विशाल एवं रामकुमार चौहान को आवास की प्रतीकात्मक चाबी प्रदान की गई। इसी क्रम में 8 मई शुक्रवार को खरसिया विकासखण्ड के ग्राम-सरवानी स्थित हाईस्कूल परिसर में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments