‘गवर्नर’ बन देश बचाने निकले मनोज वाजपेयी, 90’s के आर्थिक संकट की खुलेंगी परतें

‘गवर्नर’ बन देश बचाने निकले मनोज वाजपेयी, 90’s के आर्थिक संकट की खुलेंगी परतें

 नई दिल्ली :  OTT के फैमिली मैन बनकर मनोज वाजपेयी ने दर्शकों का दिल खूब जीता है। अब एक बार फिर से मनोज वाजपेयी दर्शकों के सामने एक नए अवतार के साथ आ रहे हैं। मनोज वाजपेयी जल्द ही 'गवर्नर' में नजर आने वाले हैं। बीते दिनों ही फिल्म के पोस्टर्स रिलीज किए गए थे और अब लीजिए हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है।

दमदार है गवर्नर का टीजर

मनोज वाजपेयी की फिल्म 'द साइलेंट सेवियर गवर्नर' (Governor Teaser) में उनके किरदार को लेकर दर्शकों के बीच खासा उत्साह है। इसी बीच फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है। 'गवर्नर' अनकही ऐतिहासिक घटनाओं से प्रेरित है। टीजर में मनोज वाजपेयी का दमदार स्टाइल और लुक नजर आ रहा है।इसके अलावा समझ में आता है कि कैसे गवर्नर अपने देश को बचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाता है। फिल्म में मनोज वाजपेयी (Manoj Bajpayee) राष्ट्रीय बैंक ऑफ इंडिया गवर्नर के रोल में हैं।

 ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

क्या है फिल्म की कहानी?

आपको बता दें कि फिल्म 'द साइलेंट सेवियर गवर्नर' सच्ची घटनाओं पर आधारित है और 1990 के दशक में भारत के सबसे बड़े आर्थिक संकट की कहानी को सामने लाती है। फिल्म की कहानी 90 के दशक में तबकी है, जब देश दिवालिया होने की कगार पर था।

 








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments