नई दिल्ली : आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर: द रिवेंज' का खुमार अभी तक फैंस के सिर से पूरी तरह से उतरा भी नहीं है कि उससे पहले ही फिल्म की निर्माता ज्योति देशपांडे ने फैंस को एक और बड़ा सरप्राइज दे दिया है।उन्होंने हाल ही में एक बातचीत में यह कन्फर्म किया है कि आदित्य धर और रणवीर सिंह फैंस को इस साल के अंत तक एक और बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं।
क्या 'धुरंधर 3' लाने की तैयारी में हैं मेकर्स?
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, ज्योति देशपांडे ने हाल ही में यह खुलासा किया है कि 'धुरंधर' की दुनिया अभी तक खत्म नहीं हुई है। उन्होंने फैंस को टीज करते हुए यह भी बताया कि उन्हें इस साल के अंत तक एक और बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है। हालांकि, फैंस को मिलने वाला यह तोहफा क्या है, यह उन्होंने पूरी तरह से क्लियर तो नहीं बताया, लेकिन फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि यह 'धुरंधर' की फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने का ही एक संकेत है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
'बहुत कुछ छुपाकर रखा है' - ज्योति देशपांडे
ज्योति देशपांडे ने मीडिया से बातों ही बातों में जैसे ही यह बोला कि 'उन्होंने अभी बहुत कुछ छुपाकर रखा है', तो इस बयान ने फैंस की उत्सुकता को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। कई लोग यह अंदाजा लगा रहे हैं कि आदित्य धर और रणवीर सिंह साथ में कोई नया प्रोजेक्ट लेकर आ रहे हैं, तो वहीं कई लोगों को यह लग रहा है कि यह 'धुरंधर' का स्पिन-ऑफ हो सकता है।
दिसंबर की फिल्मों के लिए बनेगी सिरदर्द?
'धुरंधर 2' के मेकर्स के इस सरप्राइज से फैंस तो काफी खुश हैं, लेकिन 'साल के अंत तक आएगी' वाले ये शब्द कई मेकर्स के लिए बड़ी सिरदर्दी बन सकते हैं, खास तौर पर 'किंग' जैसी फिल्म के लिए। अगर मेकर्स 2026 के अंत तक रणवीर सिंह और आदित्य धर से जुड़ी कोई बड़ी घोषणा करते हैं, तो ठीक है, लेकिन अगर वे 'धुरंधर' से जुड़ा कुछ रिलीज करते हैं, तो यह 'किंग' जैसी फिल्मों के लिए भारी मुसीबत बन सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि 'धुरंधर' का क्रेज पहले से ही इतना ज्यादा है कि इसकी वजह से 'टॉक्सिक' और 'भूत बंगला' जैसी बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट को आगे धकेलना पड़ गया था।


Comments