लौंग रेसिपी में इस्तेमाल होने वाली एक आम मसाला हैं। सब्ज़ियों और करी से लेकर मिठाइयों तक में इसका खूब इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं ये छोटा सा दिखने वाला मसाला आपकी सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी माना गया है। सिर्फ लौंग ही नहीं बल्कि इसका पानी भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। रात को सोने से पहले अगर आप लौंग का पानी पीकर सोते हैं तो सेहत से जुड़ी कई परेशानियां दूर होंगे। चलिए जानते हैं वे फायदे कौन से हैं?
रात को सोने से पहले लौंग का पानी पीने के फ़ायदे
पाचन को बेहतर बनाता है: कई लोगों को रात में पाचन से जुड़ी दिक्कतें, जैसे पेट फूलना और गैस की समस्या होती है। अगर आपको भी ऐसी ही दिक्कतें होती हैं, तो लौंग का पानी पीना आपके पाचन की समस्याओं के लिए एक गेम-चेंजर साबित हो सकता है। 'जर्नल ऑफ़ फ़ार्माकोग्नोसी एंड फ़ाइटोकेमिस्ट्री' में छपी एक स्टडी के मुताबिक, लौंग दस्त और पेट की जलन जैसे लक्षणों से राहत दिलाने में मददगार होती है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
इम्यूनिटी बढ़ाता है: आप अपनी इम्यूनिटी को मज़बूत बनाने के लिए लौंग जैसे मसालों पर भरोसा कर सकते हैं। लौंग में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, इसलिए इसका पानी हानिकारक इन्फेक्शन से लड़ने की आपकी क्षमता को बेहतर बना सकता है। जब आप सो रहे होते हैं, तो लौंग का पानी आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करता है।
ओरल हेल्थ करता है बेहतर: लौंग में मौजूद यूजेनॉल तत्व की वजह से, यह मुँह की सेहत के लिए भी ज़बरदस्त फ़ायदे देता है। यूजेनॉल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुँह में हानिकारक बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं। इस आदत को अपनाना शुरू करें और देखें कि यह कितनी तेज़ी से आपके मुँह की सेहत को बेहतर बनाता है।
लिवर को डिटॉक्स करता है: लौंग का पानी पीने से आपके लिवर को डिटॉक्स करने में भी मदद मिल सकती है। NIH की एक स्टडी के मुताबिक, लौंग में पाया जाने वाला यूजेनॉल लिवर को किसी भी तरह की चोट या नुकसान से बचाने में सक्षम होता है। इसके अलावा, ये सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं, जो लिवर को नुकसान पहुँचाने के मुख्य कारण हैं।


Comments