नई दिल्ली: Mahindra ने अपनी मजबूत Bolero लाइनअप की कीमतों में इजाफा कर दिया है। यह नई कीमतें Bolero Classic, Neo और Neo Plus मॉडल पर तुरंत प्रभाव से लागू हो गई हैं। गाड़ी के अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से एक्स-शोरूम कीमतों में 26,500 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। कंपनी ने लागत खर्च बढ़ने की वजह से यह फैसला लिया है।
मजबूती और परफॉर्मेंस
4-मीटर से छोटी कारों और उससे थोड़े बड़े सेगमेंट में Mahindra अकेली ऐसी कंपनी है जो पारंपरिक बॉडी-ऑन-फ्रेम गाड़ियां बनाती है। बोलेरो गाड़ियां खासतौर पर भारत की अलग-अलग तरह की सड़कों के लिए बनी हैं। इनमें सादा डीजल इंजन और बुनियादी सुविधाओं वाला केबिन मिलता है जो मजबूती पर ज्यादा जोर देता है। हाल ही में कीमतों में बदलाव के बाद जो लोग इस गाड़ी के मिड-वेरिएंट खरीदेंगे, उन्हें बढ़ी हुई कीमतों का सबसे ज्यादा असर महसूस होगा।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
Mahindra Bolero हुई महंगी
Mahindra Bolero Classic चार वेरिएंट्स B4, B6, B6 (O) और B8 में आती है। B4 वेरिएंट में सबसे कम, सिर्फ 500 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत अभी भी 7.99 लाख रुपए पर स्थिर है। B6 वेरिएंट की कीमत 25,500 रुपए, B6 वेरिएंट की कीमत 26,500 रुपए, B8 वेरिएंट की कीमत में 21,500 का इजाफा हुआ है जिससे अब यह 9.90 लाख (एक्स-शोरूम) की हो गई है।
इन सभी मॉडल्स में पहले की तरह ही 1.5 लीटर mHAWK 75 डीजल इंजन मिलता है जिसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।
Bolero Neo की नई कीमतें
Mahindra Bolero Neo के पांच वेरिएंट्स N4, N8, N10 (R), N11 और N10 (O) आते हैं। इसके N4 वेरिएंट के शुरुआती मॉडल (N4) की कीमत में सबसे ज्यादा 15,500 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। N8 मॉडल की कीमत 5,000 रुपए का इजाफा किया है। अब इसकी शरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 8.84 लाख रुपए हो गई है।
Bolero Neo Plus
Bolero Neo Plus दो वेरिएंट्स P4 और P10 में उपलब्ध है। इसके बेस मॉडल (P4) की कीमत में 9,500 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। वहीं इसके P10 वेरिएंट की कीमत 4,500 रुपए तक बढ़ा दी गई है। यह 7-सीटर गाड़ी 10.99 लाख से 11.99 लाख रुपए की एक्स-शोरूम रेंज में आती है। Neo Plus में Scorpio Classic वाला 2.2 लीटर डीजल इंजन मिलता है।


Comments