परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद छुरा : नगर में आयोजित बहुप्रतीक्षित छुरा चैंपियंस लीग सीजन-1 क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल मुकाबला गादीकोट बुल्स और छत्तीसगढ़ हॉस्पिटल के बीच खेला गया। शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए गादीकोट बुल्स की टीम ने छत्तीसगढ़ हॉस्पिटल को 24 रन से पराजित कर प्रतियोगिता की ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। जीत के साथ टीम ने प्रथम पुरस्कार के रूप में लक्ष्मी नारायणा हॉस्पिटल द्वारा प्रदाय 1 लाख रुपये एवं आकर्षक ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं उपविजेता रही छत्तीसगढ़ हॉस्पिटल की टीम को 60 हजार रुपये एवं ट्रॉफी प्रदान की गई।फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल भावना का परिचय दिया। मैच के दौरान गादीकोट बुल्स के खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा, जिसके चलते टीम निर्णायक बढ़त बनाने में सफल रही। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विभिन्न खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया।
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार सूरज ध्रुव को पवन फ्यूल्स की ओर से प्रदान किया गया। वहीं पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले गादीकोट बुल्स के खिलाड़ी ईशु को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्हें पटेल मोबाइल की ओर से नरेंद्र पटेल द्वारा स्मार्ट मोबाइल भेंट किया गया।इसी प्रकार गादीकोट बुल्स के गजनी को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार सुनील सचदेव द्वारा सबमर्सिबल पंप के रूप में प्रदान किया गया। छत्तीसगढ़ हॉस्पिटल के भूपेंद्र को बेस्ट बल्लेबाज चुना गया, जिन्हें सागर इंटरप्राइसेस की ओर से स्मार्ट टीवी प्रदान किया गया। छत्तीसगढ़ हॉस्पिटल के लक्की वर्मा को बेस्ट विकेटकीपर तथा गादीकोट बुल्स के सुनील को बेस्ट फील्डर का पुरस्कार मिला। वहीं गादीकोट बुल्स के ईशु को बेस्ट सिक्सर की ट्रॉफी भी प्रदान की गई।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
प्रतियोगिता के सफल संचालन में अहम भूमिका निभाने वाले अंपायर, कमेंट्रेटर एवं स्कोरर यूनूस खान, सुशांत दिव्याकर, संतराम साहू, अजय नेताम, हीरालाल साहू, यादराम साहू, अवतार सिन्हा, शीतल ध्रुव एवं पवन सिन्हा को भी सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लक्ष्मी नारायण दुबे, संचालक लक्ष्मी नारायणा हॉस्पिटल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सलीम मेमन, पंचराम टंडन, यामिन खान, मानसिंग निषाद, सुजल कोठारी एवं नरेंद्र पटेल सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।आयोजन समिति की ओर से पूनम चंद्राकर ने नगरवासियों, खेल प्रेमियों, प्रायोजकों, सह-प्रायोजकों, सहयोगियों, 108 लाइव यूट्यूब चैनल, लाइट एवं माइक व्यवस्था से जुड़े लोगों, नगर पंचायत तथा पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में पंकज साहू, शिव ठाकुर, राजकुमार लहरे, अविनाश वर्मा, पंकज साहू पीटीआई, लिबान लहीम सहित सभी टीम ओनर्स का विशेष योगदान रहा।फाइनल मुकाबले के दौरान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल समद खान, शंकर सारडा, जनपद सदस्य पंकज निर्मलकर, मेश नंदन पांडे, अनीश सोलंकी, जब्बार खान, सुनील सचदेव, नीलकंठ ठाकुर एवं आदिवासी समाज प्रमुख सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।


Comments