धमतरी में इंसानियत शर्मसार: युवक ने गाय के साथ की घिनौनी हरकत, VIDEO से मचा हड़कंप

धमतरी में इंसानियत शर्मसार: युवक ने गाय के साथ की घिनौनी हरकत, VIDEO से मचा हड़कंप

धमतरी :छत्तीसगढ़ के धमतरी से एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने न केवल इंसानियत को शर्मसार किया है बल्कि समाज की विकृत मानसिकता को भी उजागर कर दिया है। भखारा थाना क्षेत्र में एक युवक ने बेजुबान गाय के साथ ऐसी घिनौनी हरकत की है, जिसे सुनकर किसी का भी सिर शर्म से झुक जाएगा। मामला ग्राम कोर्रा का है।

जानकारी के मुताबिक बीती आधी रात को गांव के ही रहने वाले राजू महार ने वहां बैठी गायों के साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि इस पूरी घिनौनी करतूत का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी की दरिंदगी साफ नजर आ रही है। जैसे ही इस घटना की भनक स्थानीय ग्रामीणों और हिंदू संगठनों को लगी, इलाके में भारी आक्रोश फैल गया और मौके पर हंगामा शुरू हो गया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

तत्काल घटना की सूचना भखारा पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फुर्ती दिखाई और आरोपी राजू महार को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी की यह पहली ऐसी करतूत नहीं है, वह पहले भी इस तरह की विकृत घटनाओं में संलिप्त रह चुका है। इस घटना ने पूरे छत्तीसगढ़ को झकझोर कर रख दिया है। बेजुबान जानवरों के साथ ऐसी हैवानियत दर्शाती है कि समाज के कुछ हिस्सों में नैतिकता और मानवता का स्तर किस कदर गिर चुका है। फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

 








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments