रायपुर में रिश्तों का कत्ल: पत्नी की गला घोंटकर हत्या, फरार पति गिरफ्तार

रायपुर में रिश्तों का कत्ल: पत्नी की गला घोंटकर हत्या, फरार पति गिरफ्तार

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार किया है, जिसने 28 अप्रैल को पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी और घटना को अंजाम देकर फरार हो गया था। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान पार्वती साहू के रूप में हुई है, जो कि छुईया तालाब के पास किराए के मकान में रहती थी। 28 अप्रैल को वो अचेत अवस्था में मिली थी, जिसके बाद उसे मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद डॉक्टर ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया और 8 मई को गला घोंटकर हत्या की पुष्टी होने के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 234/26 धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

कैसे हुआ मामले का खुलासा ?

पुलिस ने जब मामले की जांच शुरु की तो पता चला कि मृतका को आखिरी बार उसके पति ललित उर्फ विक्की साहू (30) के साथ देखा गया था और घटना के बाद से वो भी लापता था। ऐसे में पुलिस ने उसकी खोजबीन की और उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

कब और कैसे की हत्या ?

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसका पार्वती के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था और घटना वाले दिन भी दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने गुस्से में आकर कपड़े से मृतका का गला घोंट दिया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments