धमतरी में चंगाई सभा को लेकर बवाल, हिंदू जागरण मंच ने जताया विरोध

धमतरी में चंगाई सभा को लेकर बवाल, हिंदू जागरण मंच ने जताया विरोध

धमतरी : शहर में रविवार को हिंदू जागरण मंच ने अलग-अलग वार्डों में चली रही कथित चंगाई सभाओं में पहुंचकर विरोध किया. इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं और सभा संचालकों के बीच जमकर बहस और नोकझोंक भी देखने को मिली। हिंदू जागरण मंच का आरोप है कि बिना प्रशासनिक अनुमति और धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम के नियमों का पालन किए बिना चंगाई सभाओं का आयोजन किया जा रहा है, जबकि पुलिस प्रशासन इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है. 

जानकारी के मुताबिक, हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में कई जगहों पर चल रही चंगाई सभाओं में पहुंचकर विरोध जताया. कानून के तहत धर्म परिवर्तन से जुड़े मामलों में निर्धारित प्रक्रिया और सूचना देना अनिवार्य है. लेकिन इसका कई स्थानों में इसका पालन नहीं किया जा रहा है. 

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

चंगाई सभा में बड़ी संख्या में हिंदू शामिल 

संगठन का आरोप है कि इन सभाओं में बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग शामिल हो रहे हैं. वह खुद को मूल धर्म में बताते हुए भी चंगाई सभा से जुड़े हुए हैं. हिंदू जागरण मंच ने इसे कानून के उल्लंघन की स्थिति बताते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है. वहीं विरोध के दौरान कुछ स्थानों पर चंगाई सभा संचालकों और हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस और नोकझोंक भी हुई, जिससे मौके पर माहौल तनावपूर्ण बना रहा. 

संगठन ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि लगातार शिकायतों के बावजूद इस तरह की सभाओं पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही. ऐसे आयोजन लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इधर पुलिस का कहना है कि सूची मंगाई गई है. अवैध तरीके से चंगाई सभा आयोजित करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी. 








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments