हाईवा चालकों की मनमानी, रिंग रोड नंबर-4 पर मुख्य मार्ग बने पार्किंग स्थल, जाम से परेशान आम जनता

हाईवा चालकों की मनमानी, रिंग रोड नंबर-4 पर मुख्य मार्ग बने पार्किंग स्थल, जाम से परेशान आम जनता

किरंदुल : किरंदुल के रिंग रोड नंबर 4 के मुख्य मार्ग पर हाईवा चालकों की लगातार मनमानी जारी है। चालक बिना किसी परवाह के अपने वाहन मुख्य सड़क पर छोड़कर चले जाते हैं, जिससे भारी जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है और आम नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार, हाल ही में CG 18 S 5510 नंबर की गाड़ी के चालक ने मुख्य मार्ग पर ही वाहन खड़ा कर दिया। जब स्थानीय लोग ने आपत्ति जताई और हटाने को कहा, तो चालक ने बेहद उद्दंड जवाब दिया, “जो करना है कर लो, हम मुख्य मार्ग में ही लगाएंगे।”

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

यह घटना आम नहीं है। आए दिन ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिसमें हाईवा चालक मुख्य सड़क को अपना पार्किंग स्थल बना लेते हैं। इससे न केवल यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है, बल्कि स्थानीय निवासियों, और अन्य वाहन चालकों को भारी दिक्कत हो रही है।

स्थानीय सवाल:
क्या मुख्य मार्ग अब किसी भी वाहन को मनमाने ढंग से पार्क करने का स्थान बन गया है? क्या ट्रैफिक पुलिस और प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है? आम जनता रोजाना ट्रैफिक की समस्या से जूझ रही है, जबकि चालकों की यह मनमानी बिना किसी रोक-टोक के जारी है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments