सामने आ गई डोनाल्ड ट्रंप की चीन यात्रा की तारीख, इस दिन होगी शी जिनपिंग से हाई-प्रोफाइल मुलाकात

सामने आ गई डोनाल्ड ट्रंप की चीन यात्रा की तारीख, इस दिन होगी शी जिनपिंग से हाई-प्रोफाइल मुलाकात

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन की यात्रा पर जा रहे हैं। इस यात्रा की तारीख भी सामने आ गई है। सोमवार को चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने जानकारी दी है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर 13 से 15 मई तक चीन की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। आपको बता दें कि ट्रंप की ये चीन यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब मिडिल ईस्ट में तनाव जारी है और दुनिया में अमेरिकी टैरिफ का संकट भी चल रहा है।

जिनपिंग मुझे गले लगाएंगे- ट्रंप

आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन की यात्रा से पहले भविष्यवाणी की थी। ट्रंप ने कहा था कि चीन पहुंचने पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग उन्हें गले लगाएंगे। हालांकि, जानकारों की मानें तो अमेरिकी टैरिफ, ईरान में जंग और चीन व अमेरिका के बीच कई क्षेत्रों में टकराव को देखते हुए गर्मजोशी की संभावना कम है। हालांकि, ट्रंप ने कई बार कहा है कि वह राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलने को लेकर आशान्वित हैं और उन्हें लगता है कि शी जिनपिंग भी उनसे मिलने के लिए उत्सुक हैं।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

इससे पहले ट्रंप ने चीन को टारगेट किया था और कहा था कि ईरान को हथियार बेचने वाले देशों से आने वाले सामान पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा। हालांकि, इसके कुछ ही दिन बाद ट्रंप ने कहा था कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने ईरान को हथियार भेजने की बात से इनकार किया है।

ट्रंप ने 2017 में की थी चीन की यात्रा 

आपको बता दें कि इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने साल 2017 में चीन की यात्रा की थी। ये यात्रा काफी भव्य थी और चीन ने इसे 'राजकीय यात्रा से भी बढ़कर' करार दिया था। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इससे पहले मार्च महीने के आखिर में चीन की यात्रा करने वाले थे। हालांकि, ईरान से जारी जंग के बीच उनकी इस यात्रा को स्थगित कर दिया गया था।ट्रंप और शी की अक्टूबर में दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित 'एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग' शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात हुई थी। 








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments