रायगढ़ में BJP पार्षद गिरफ्तार! दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर मांग रहा था 40 हजार

रायगढ़ में BJP पार्षद गिरफ्तार! दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर मांग रहा था 40 हजार

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भाजपा पार्षद द्वारा युवक को दुष्कर्म मामले में फंसाने की धमकी देकर 40 हजार रुपए मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रुपये के लिए युवक और उसके परिवार पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। दबाव बनाने से परेशान युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

पढ़िए क्या है मामला

पुलिस के मुताबिक, घरघोड़ा वार्ड क्रमांक-10 निवासी साहिल यादव (26) ने वार्ड क्रमांक-2 के निष्कासित भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी (56) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। साहिल ने बताया, उसका पिछले 4-5 साल से धरमजयगढ़ क्षेत्र की एक युवती से प्रेम संबंध था। कुछ दिन पहले दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद युवती गुरुवार को शिकायत लेकर घरघोड़ा थाना पहुंची थी। इस दौरान साहिल भी श्याम भोजवानी के साथ थाना पहुंचा। थाने में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई और आपसी समझौते के बाद युवती ने शिकायत दर्ज नहीं कराई।शिकायत के अनुसार, उसी दिन शाम करीब 6 बजे श्याम भोजवानी साहिल के मोहल्ले पहुंचा और परिवार को धमकाते हए कहा, मामला खत्म कराने के लिए थाने में 50 हजार रुपए देने पड़ेंगे, नहीं तो दुष्कर्म केस में जेल भेज दिया जाएगा।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

परिवार ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए जब रुपये देने में असमर्थता जताई तब आरोपी पार्षद ने 40 हजार रुपए में काम करा देने की बात कही और जल्द रकम का इंतजाम करने दबाव बनाने लगा।

फोन कर धमकाने का आरोप

साहिल ने पुलिस को बताया, आरोपी लगातार मोबाइल कॉल कर उसे और उसकी मां को धमका रहा था। पैसे नहीं देने पर जेल भिजवाने की धमकी देकर मानसिक रूप से परेशान कर रहा था।

पार्षद की धमकी से परेशान युवक ने तंग आकर थाना में शिकायत दर्ज कराई।

आडियो क्लीपिंग में सबकुछ

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 308(2), 308 (6) और 62 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू ने साहिल से आरोपी द्वारा

रुपये मांगने की मोबाइल ऑडियो रिकॉर्डिंग ली, जिसे पेन ड्राइव में सुरक्षित जब्त किया गया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद रविवार को पुलिस ने आरोपी श्याम भोजवानी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, कोर्ट के आदेश के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

SSP बोले- वसूली करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

SSP शशि मोहन सिंह ने कहा, पुलिस या कानून का भय दिखाकर पैसे मांगना गंभीर अपराध है। उन्होंने लोगों से अपील की, ऐसे मामलों में किसी के बहकावे में न आएं और तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कहा, कानून के नाम पर अवैध वसूली करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments