बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप

बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई है। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर लंबे समय से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी और न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में निष्पक्ष जांच की मांग की है। यह घटना बेलगहना थाना क्षेत्र की है।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान दीक्षा कुशवाहा उर्फ पुनीता के रूप में हुई है, जो कि बेलगहना थाना क्षेत्र में रहती थी। दीक्षा के ससुराल वालों ने उसके परिजनों को सूचना दी कि उसकी पलंग से गिरकर मौत हो गई है, जिससे परिवार और इलाके में सनसनी फैल गई।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

परिजनों ने क्या आरोप लगाए ?

दीक्षा के परिजनों ने उसके सास और ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का आरोप है कि दीक्षा लंबे समय से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित थी। मौत से पहले उसने अपने भाई को फोन किया था और अपनी परेशानी बताई थी। बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से दीक्षा का मोबाइल भी बंद आ रहा था।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि ससुर ने बात कराने से इनकार कर दिया था और फिर खुद कुछ देर बाद उन्होंने पलंग से गिरकर दीक्षा की मौत होने की जानकारी दी। ऐसे में परिजनों ने इसके पीछे गहरी साजिश का संदेह जताया है और पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराने के साथ ही न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments