2 मिनट 54 सेकेंड के ट्रेलर में दिखा प्यार, दर्द और धोखा… ‘चांद मेरा दिल’ ने बढ़ाया सस्पेंस

2 मिनट 54 सेकेंड के ट्रेलर में दिखा प्यार, दर्द और धोखा… ‘चांद मेरा दिल’ ने बढ़ाया सस्पेंस

अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है. पिछले कुछ वक्त से सिनेमाघरों में लगातार लव स्टोरीज़ आ रही हैं. हालांकि यशराज बैनर की ‘सैयारा’ ने जैसी कमाई बॉक्स ऑफिस पर की, वैसी किसी और लव स्टोरी वाली फिल्म को नसीब नहीं हो पाई है. पर क्योंकि ये जॉनरा युवाओं को आकर्षित करता है, ऐसे में मेकर्स वक्त वक्त पर इस जॉनरा की फिल्मों पर दाव लगाते रहते है. इसी कड़ी में धर्मा प्रोडक्शन फिर से एक इंटेंस लव स्टोरी लेकर आ रहा है.लक्ष्य को एक्शन पैक्ड रोमांटिक फिल्म ‘किल’ के बाद काफी फेम मिला था. इसके अलावा आर्यन खान की वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में भी वो लीड रोल में नज़र आए थे और खूब तारीफें बटोरी थीं. अब फिर वो एक बड़े बैनर के साथ बड़े पर्दे पर वापस आ रहे हैं. इस फिल्म का निर्देशन ‘आप जैसा कोई’ और मीनाक्षी सुंदरेश्वर जैसी फिल्में बनाने वाले विवेक सोनी ने किया है. कहानी भी उन्होंने ही लिखी है. स्क्रीनप्ले तुषार परांजपे के साथ विवेक ने लिखा है.

‘चांद मेरा दिल’ के ट्रेलर में कितना दम:- ‘चांद मेरा दिल’ का ट्रेलर 2 मिनट 54 सेकेंड का है. इसकी शुरुआत ही एक इंटेंस सीन से होती है, जहां आरव (लक्ष्य) अपनी किसी गलती के लिए चांदनी (अनन्या पांडे) से लगातार माफी मांगते नज़र आ रहे हैं. पर चांदनी उसे माफ नहीं करती और वहां से चली जाती है. फिर कहानी बैकग्राउंड में जाती है और दोनों का रिश्ता कैसे पनपा उस बारे में दिखाया जाता है. ट्रेलर में मेकर्स ने इस बात का कोई हिंट नहीं दिया है कि आरव से ऐसी क्या गलती हुई जो चांदनी उसे छोड़ गई. पर वो गलती बड़ी थी और ये अनन्या के आत्मसम्मान और इज्जत से जुड़ी थी, ये जरूर पता चलता है.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

कब आ रही फिल्म:- ट्रेलर में एक डायलॉग है, जहां चांदनी से कोई कहती है कि तुम उससे अभी भी प्यार करती हो और उसे एक और मौका भी देना चाहती हो. इस पर चांदनी कहती है, “हां, लेकिन इज्जत प्यार से बड़ी होती है.” इसी डायलॉग में फिल्म की कहानी का सार है. जो आरव बिना चांदनी के अपना कल सोच भी नहीं सकता था, उसे चांदनी क्यों छोड़ देती है? ट्रेलर में ये सवाल छोड़ दिया गया है. इसका जवाब तो खैर फिल्म के आने पर ही पता चलेगा.

फिल्म के ट्रेलर में रोमांस, प्यार, झगड़ा, तड़प, एक्शन, इमोशन, फैमिली ड्रामा और डायलॉग बाज़ी, सब कुछ है. हालांकि कहानी क्या होगी और कैसे कही जाएगी? फिल्म की तकदीर इसी पर टिकी होगी. पर सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या ये फिल्म अहान पांडे और अनीत पड्डा की ‘सैयारा’ का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ पाएगी? ये तो 22 मई के बाद ही पता चलेगा जब फिल्म सिनेमाघरों में आएगी.

 








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments