कलेक्टर की अध्यक्षता में 15 मई को होगी जिला स्तरीय शिक्षा समीक्षा बैठक, प्राचार्यों को तैयारी के साथ आनेे के निर्देश

कलेक्टर की अध्यक्षता में 15 मई को होगी जिला स्तरीय शिक्षा समीक्षा बैठक, प्राचार्यों को तैयारी के साथ आनेे के निर्देश

एमसीबी/11 मई 2026 : जिला प्रशासन मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आगामी सत्र की तैयारियों को लेकर एक्शन मोड में नजर आ रहा है। कलेक्टर महोदया के निर्देशानुसार, जिला शिक्षा अधिकारी ने आगामी 15 मई 2026 को जिले के सभी सरकारी हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी और सेजेस (स्वामी आत्मानंद स्कूलों) के प्राचार्यों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक बुलाई है।

बैठक का समय और स्थानः
यह बैठक प्रातः 11.00 बजे से कलेक्टर सभाकक्ष, जिला एमसीबी में आयोजित की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सभी प्राचार्यों को निर्धारित एजेंडा बिंदुओं पर पूरी जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

इन मुख्य बिंदुओं पर रहेगी नजर (बैठक का एजेंडा):
बैठक में मुख्य रूप से बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों और छात्रों के भविष्य से जुड़े निम्नलिखित विषयों पर चर्चा होगी।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

परीक्षा परिणामः
हाल ही में संपन्न हुई हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों का गहन विश्लेषण।

आगामी सत्र की कार्ययोजना:
नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्कूलों की तैयारी और रणनीति।

पूरक एवं अवसर परीक्षा:
पूरक (सप्लीमेंट्री) और अवसर परीक्षा के लिए शत-प्रतिशत छात्रों का आवेदन सुनिश्चित करना और उनके लिए विशेष कोचिंग की व्यवस्था करना।

शत-प्रतिशत प्रवेश:
कक्षा 8वीं और 10वीं उत्तीर्ण कर चुके सभी छात्र-छात्राओं का अगली कक्षा में प्रवेश सुनिश्चित करना, ताकि "ड्रॉप-आउट" दर को शून्य किया जा सके।

बुनियादी सुविधाएं:
स्कूलों में पेयजल, फर्नीचर, पुस्तकों की उपलब्धता और जर्जर भवनों की स्थिति पर समीक्षा। तैयारी के साथ आने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि सभी प्राचार्य अपने स्कूल से संबंधित एजेंडावार जानकारी तैयार करके लाएंगे। इस बैठक का उद्देश्य जिले में शिक्षा के स्तर को सुधारना और बुनियादी कमियों को दूर करना है ताकि नए सत्र में छात्रों को बेहतर वातावरण मिल सके।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments