राष्ट्रीय लोक अदालत में 18,548 प्रकरणों का हुआ निराकरण

राष्ट्रीय लोक अदालत में 18,548 प्रकरणों का हुआ निराकरण

कोरिया :  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 09 मई 2026, शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया।प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश योगेश पारीक के नेतृत्व में सिविल न्यायालय बैकुण्ठपुर एवं मनेन्द्रगढ़ के लिए कुल 14 खण्डपीठों का गठन किया गया। इनमें न्यायालयों में लंबित 3577 प्रकरणों को राजीनामे के लिए रखा गया था, जिनमें से 3159 प्रकरणों का आपसी सहमति से निराकरण किया गया। इन प्रकरणों में कुल 52 लाख 77 हजार 410 रुपये की राशि का सेटलमेंट हुआ।

राष्ट्रीय लोक अदालत में राजस्व न्यायालयों हेतु कलेक्टर, एसडीएम एवं तहसीलदार स्तर पर भी खण्डपीठों का गठन किया गया। राजस्व न्यायालय बैकुण्ठपुर में 09 तथा जिला एमसीबी में 20 खण्डपीठों का गठन किया गया। दोनों जिलों में कुल 15,356 राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

इसके अतिरिक्त बैंक, नगरपालिका, टेलीफोन एवं राजस्व विभाग से संबंधित कुल 18,379 प्रीलिटिगेशन प्रकरण लोक अदालत में रखे गए, जिनमें से 15,389 प्रकरणों का निराकरण किया गया।

इस प्रकार जिला बैकुण्ठपुर-कोरिया एवं मनेन्द्रगढ़ में कुल 21,956 प्रकरण राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 18,548 प्रकरणों का सफल निराकरण कर कुल 75 लाख 03 हजार 821 रुपये की राशि का सेटलमेंट कराया गया।

यह जानकारी श्रीमती अमृता दिनेश मिश्रा, न्यायाधीश एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बैकुण्ठपुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments