रोक्तिमा यादव ने संभाली जिले की 20वीं कलेक्टर की जिम्मेदारी,कलेक्ट्रेट व जिला पंचायत कार्यालयों का किया निरीक्षण

रोक्तिमा यादव ने संभाली जिले की 20वीं कलेक्टर की जिम्मेदारी,कलेक्ट्रेट व जिला पंचायत कार्यालयों का किया निरीक्षण

कोरिया : वर्ष 2016 बैच की आईएएस अधिकारी रोक्तिमा यादव ने कोरिया जिले की 20वीं कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। वे जिले की चौथी महिला कलेक्टर हैं। इससे पहले वर्ष 2006 में जिले में पहली महिला कलेक्टर की पदस्थापना हुई थी।

अपने प्रशासनिक कार्यकाल में यादव विभिन्न विभागों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुकी हैं। उन्होंने कई जिलों में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) के रूप में सेवाएं दी हैं तथा कलेक्टर बनने से पहले समाज कल्याण विभाग में संचालक की जिम्मेदारी भी संभाली है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने कलेक्ट्रेट एवं जिला पंचायत कार्यालय के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया और अधिकारियों -कर्मचारियों से संवाद कर कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कार्यालय प्रमुखों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही नस्तियों एवं अभिलेखों को सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रखने पर जोर दिया।

उल्लेखनीय है कि पूर्व कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी का स्थानांतरण कलेक्टर, बलरामपुर- रामानुजगंज के पद पर किया गया है। उनका कोरिया जिले में लगभग 21 माह का कार्यकाल रहा।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, एडीएम सुरेंद्र प्रसाद वैद्य, अपर कलेक्टर डी.डी. मंडावी, संयुक्त कलेक्टर अमित गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर राकेश साहू, एसडीएम बैकुंठपुर उमेश पटेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments