रायपुर, 11 मई 2026 : राज्य सरकार द्वारा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ विधानसभा अंतर्गत जोक व्यपवर्तन जीर्णोद्धार तथा तटबंध निर्माण के लिए वर्ष 2024-25 में 5 करोड़ 84 लाख 11 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त कार्य के अंतर्गत जोंक व्यपवर्तन शीर्ष कार्य जीर्णोद्धार एवं डाउन स्ट्रीम में तटबंध निर्माण कार्य किया जाएगा। इस कार्य के पूर्ण होने के उपरांत 4303 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई प्रस्तावित है।


Comments