गर्मी में अमृत जैसी है सौंफ-मिश्री की ये ड्रिंक, 10 समस्याओं से दिलाएगी राहत

गर्मी में अमृत जैसी है सौंफ-मिश्री की ये ड्रिंक, 10 समस्याओं से दिलाएगी राहत

सौंफ को भारतीय घरों में खाना खाने के बाद लेने की पंरपरा रही है, लेकिन ये सिर्फ एक रिच्युअल नहीं है, बल्कि पाचन को दुरुस्त रखने का एक बेहतरीन तरीका रहा है. गर्मी में सौंफ का सेवन और भी फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसकी तासीर ठंडी रहती है. डेली रूटीन में थोड़ी मात्रा में इसे डाइट में शामिल करना चाहिए, खासकर गर्मियों में. इस आर्टिकल में जानेंगे सौंफ और मिश्री की ऐसी ड्रिंक के बारे में जो न सिर्फ पीने में स्वादिष्ट लगेगी, बल्कि इस मौसम में होने वाली कई समस्याओं से भी निजात दिलाएगी.

सौंफ की इस ड्रिंक की रेसिपी न्यूट्रिशनिस्ट राजमनी पटेल ने शेयर की है. वो अक्सर बहुत ही सिंपल चीजों के बारे में बताती हैं जो आपको हेल्दी रखने में हेल्पफुल हो.ज्यादातर ये चीजें आपके घर में ही मौजूद रहती हैं. गर्मियों में आप उनकी बताई सौंफ की सुपर ड्रिंक ट्राई कर सकते हैं. जो एक नहीं बल्कि 10 समस्याओं से निजात दिलाने में कारगर है.

ड्रिंक प्रीमिक्स के इनग्रेडिएंट्स

इस ड्रिंक का आप प्रीमिक्स बनाकर रख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर ये 1 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगी. प्रीमिक्स बनाने के लिए आपको चाहिए होगी 1 कप सौंफ, धागे वाली मिश्री 1 कप, स्वाद के लिए 5-6 हरी इलायची.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

प्रीमिक्स बनाने की रेसिपी

सबसे पहले सौंफ को धीमी आंच पर हल्का भून लें. इसे लगातार चलाते रहें ताकि जले नहीं.

सौंफ भुन जाए तो इसे प्लेट में निकाल लें और पूरी तरह ठंडा होने का इंतजार करें.

सौंफ जब ठंडी हो जाए तो इसें मिश्री और हरी इलायची मिलाएं. तीनों चीजों को बारीक पीसकर पाउडर बना लें.

तैयार किए गए इस पाइडर को कांच के एयरटाइट जार में ठंडी और सूखी जगह पर स्टोर कर लें.

कैसे बनाएं ये समर ड्रिंक?

इस ड्रिंक को बनाने के लिए एक गिलास ठंडा पानी लें या फिर नॉर्मल टेम्परेचर वाला पानी लें. ध्यान रखें कि पानी बहुत ज्यादा ठंडा नहीं लेना चाहिए. अब इसमें 1 या 2 चम्मच प्रीमिक्स पाउडर मिला देना है. चम्मच से अच्छी तरह घोल लें. चाहे तो स्वाद के लिए नींबू का रस एड कर सकते हैं.

मिलेंगे 10 से ज्यादा फायदे

  1. इस ड्रिंक को पीने से पाचन में सुधार होता है और गैस की समस्या से राहत मिलती है.
  2. सौंफ की ये ड्रिंक गर्मियों में होने वाली एसिडिटी और पेट की जलन से राहत देती है.
  3. गर्मी के दिनों में ये ड्रिंक शरीर को हाइड्रेट रखकर नेचुरली शरीर की गर्मी को कम करने में मदद करेगी.
  4. सौंफ और इलायची बेहतरीन रिफ्रेशनर हैं. ये ड्रिंक सांसों को ताजा बनाएगी और मुंह की दुर्गंध कम करने में मदद करेगी.
  5. सौंफ और मिश्री की ये ड्रिंक हाइड्रेट करने के साथ ठंडक देती है, इसलिए लू से बचाव होगा.
  6. इस ड्रिंक में मिश्री होती है जो नेचुरल शुगर है और तुरंत एनर्जी देने का काम करती है.
  7. गर्मियों में पेट फूलने और भारीपन की समस्या रहती है तो भी ये ड्रिंक पीना फायदेमंद रहता है.
  8. सौंफ और मिश्री की ये ड्रिंक गर्मियों में गले की जलन और सूखेपन को शांत करने में भी सहायक रहती है.
  9. गर्मी से होने वाले मुंह के छालों को कम करने में भी ये ड्रिंक हेल्पफुल है क्योंकि पेट को ठंडक दिलाती है.
  10. ये त्वचा की समस्याओं के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है.

सावधानियां और परहेज

इसका सेवन बहुत ज्यादा मात्रा में न करें. रोजाना 1 से 2 चम्मच लेना काफी है. ज्यादा इस ड्रिंक को लेने से दस्त, भूख कम होना जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. डायबिटीज है तो इस ड्रिंक को पीने से बचें. खासकर मिश्री ब्लड शुगर बढ़ा सकती है. इसके अलावा लो ब्लड प्रेशर वालों को भी इसे पीने से बचना चाहिए. प्रेग्नेंट महिलाएं इसे कम मात्रा में ही लें.

 








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments