नई दिल्ली:भारत में Honda मोटरसाइकिल की ओर से कई सेगमेंट में उत्पादों की बिक्री की जाती है। निर्माता ने जानकारी दी है कि Honda 1000 Hornet SP मोटरसाइकिल में खराबी की जानकारी मिली है। जिसके बाद इसके लिए रिकॉल को जारी किया गया है। किस तरह की गड़बड़ी की जानकारी मिलने के बाद निर्माता ने ऐसा किया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
जारी हुआ रिकॉल
दो पहिया वाहन निर्माता होंडा मोटरसाइकिल की ओर से अपनी प्रीमियम मोटरसाइकिल Honda 1000 Hornet SP में गड़बड़ी की जानकारी मिलने के बाद रिकॉल को जारी किया गया है।
कितनी यूनिट्स के लिए जारी हुआ रिकॉल
होंडा की ओर से यह जानकारी नहीं दी गई है कि कितनी यूनिट्स के लिए रिकॉल को जारी किया गया है। लेकिन यह रिकॉल 30 सितंबर 2024 से 22 अगस्त 2025 के बीच बनी यूनिट्स के लिए जारी किया गया है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
क्या मिली खराबी
जानकारी के मुताबिक इस मोटरसाइकिल के लिए दो खराबी की जानकारी मिलने के बाद रिकॉल जारी किया गया है। जिसमें ईंधन आपूर्ति करने वाली नली में खराबी की जानकारी मिली है। दूसरी समस्या इंजन में तेल की खपत के स्तर से संबंधित है।
निर्माता दे रही जानकारी
निर्माता की ओर से उन सभी लोगों को इसकी जानकारी ई-मेल, फोन, मैसेज के जरिए दी जा रही है जिनके पास इनकी प्रभावित यूनिट्स हैं।
खुद कर सकते हैं पता
जिन भी लोगों के पास होंडा की यह मोटरसाइकिल है वह खुद भी VIN के जरिए यह जानकारी ले सकते हैं कि उनकी मोटरसाइकिल इस तरह की खराबी से प्रभावित है या नहीं।
करें यह काम
निर्माता की ओर से जिन भी लोगों को रिकॉल की जानकारी दी जा रही है। उनको अपनी मोटरसाइकिल को नजदीकी सर्विस सेंटर पर ले जाना होगा। जहां पर उनकी जांच की जाएगी और जिन भी यूनिट्स में इस तरह की गड़बड़ी पाई जाएगी, उनको बिना कोई अतिरिक्त चार्ज लिए ही पार्ट को बदला जाएगा।


Comments