सुशासन तिहार में बुजुर्गों को मिला सम्मान, इलाज के लिए बने आयुष्मान वय वंदन कार्ड

सुशासन तिहार में बुजुर्गों को मिला सम्मान, इलाज के लिए बने आयुष्मान वय वंदन कार्ड

कोरिया : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर बुजुर्गों के लिए राहत और सम्मान का माध्यम बनते जा रहे हैं।बैकुण्ठपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम बचरा में मंगलवार को आयोजित शिविर में बुजुर्ग दंपत्ति श्री जय मंगल सिंह एवं श्रीमती जीरो बाई को आयुष्मान वय वंदन कार्ड प्रदान किया गया। साथ ही उन्हें बुढ़ापे में सहारे के लिए छड़ी भी उपलब्ध कराई गई।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है  

करीब 80 वर्षीय जय मंगल सिंह और लगभग 72 वर्षीय श्रीमती जीरो बाई ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जनसमस्या निवारण शिविर में आना उनके लिए बेहद सुखद अनुभव रहा। उन्होंने बताया कि आयुष्मान वय वंदन कार्ड मिलने से अब उन्हें इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और आवश्यकता पड़ने पर 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार मिल सकेगा।

बुजुर्ग दंपत्ति ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ यदि सहजता और सरलता से आम लोगों तक पहुंचे, तो यही वास्तविक सुशासन है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने बुजुर्गों और गरीबों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ-साथ सहारे के लिए छड़ी भी प्रदान की है, जो इस उम्र में उनके लिए बड़ी मदद साबित होगी।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments