IPL 2026 के ‘वन मैच वंडर’: एक पारी चमकी, फिर पूरे सीजन रहे फ्लॉप

IPL 2026 के ‘वन मैच वंडर’: एक पारी चमकी, फिर पूरे सीजन रहे फ्लॉप

IPL 2026  में कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीता, लेकिन कुछ ऐसे खिलाड़ी भी रहे जो सिर्फ एक मुकाबले में चमके और फिर पूरे सीज़न में फ्लॉप साबित हुए। इन खिलाड़ियों ने शुरुआती मैच में शानदार पारी या दमदार गेंदबाज़ी से उम्मीदें जरूर जगाईं, मगर उसके बाद लगातार खराब प्रदर्शन के चलते अपनी टीम के लिए बोझ बन गए।किसी का बल्ला खामोश हो गया तो कोई विकेट लेने के लिए तरसता नजर आया। आइए जानते हैं उन 4 खिलाड़ियों के बारे में, जो IPL 2026 में सिर्फ 'वन मैच वंडर' बनकर रह गए।

4 खिलाड़ी जो IPL 2026 में सिर्फ 'वन मैच वंडर' साबित हुए

रियान पराग

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार 90 रन की पारी खेलकर खूब सुर्खियां बटोरीं, लेकिन इसके अलावा बाकी मुकाबलों में उनका बल्ला पूरी तरह खामोश नजर आया। DC के खिलाफ मैच को छोड़ दें, तो बाकी 9 पारियों में पराग ने सिर्फ 117 रन बनाए।

इस दौरान उनका औसत लगभग 13 का रहा, जबकि स्ट्राइक रेट करीब 113 रहा। एक बड़ी पारी के अलावा पूरे सीजन में वह लगातार संघर्ष करते दिखे और टीम की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके।

निकोलस पूरन

लखनऊ सुपर जायंट्स के विस्फोटक बल्लेबाज़ निकोलस पूरन ने IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 21 गेंदों में 63 रन की विस्फोटक पारी खेलकर खूब सुर्खियां बटोरीं, लेकिन इस एक मैच को छोड़ दें तो बाकी मुकाबलों में उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है  

MI के खिलाफ पारी के अलावा बाकी 10 पारियों में पूरन ने सिर्फ 121 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत लगभग 12 का रहा, जबकि स्ट्राइक रेट करीब 95 रहा। एक बड़ी पारी को छोड़कर पूरे सीजन में वह लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए असर छोड़ने में नाकाम रहे।

अजिंक्य रहाणे

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने IPL 2026 के अपने पहले ही मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 40 गेंदों में 67 रन की शानदार पारी खेलकर जबरदस्त शुरुआत की थी। उस पारी के बाद लग रहा था कि वह पूरे सीजन में कोलकाता के लिए अहम बल्लेबाज़ साबित होंगे, लेकिन इसके बाद उनका प्रदर्शन लगातार गिरता चला गया।

अगले 8 मैचों में रहाणे सिर्फ 151 रन ही बना सके, जबकि दो मुकाबलों में वह खाता तक नहीं खोल पाए। शुरुआती मैच की चमक के बाद उनका बल्ला पूरी तरह शांत नजर आया और वह टीम की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके।

ऋषभ पंत

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 50 गेंदों में नाबाद 68 रन की शानदार पारी खेलकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन इस एक मैच को छोड़ दें तो बाकी मुकाबलों में उनका प्रदर्शन बेहद साधारण रहा।

SRH के खिलाफ पारी के अलावा बाकी 10 मैचों में पंत ने 183 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत लगभग 20 का रहा, जबकि स्ट्राइक रेट करीब 139.7 रहा। बड़ी पारी के बाद भी वह पूरे सीजन में लगातार प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे।

 








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments