बिलासपुर में पुलिस महकमे में फेरबदल: SSP रजनेश सिंह ने बदले 3 थाना प्रभारी

बिलासपुर में पुलिस महकमे में फेरबदल: SSP रजनेश सिंह ने बदले 3 थाना प्रभारी

बिलासपुर : एसएसपी रजनेश सिंह ने शहर के तीन थानों के निरीक्षकों का तबादला कर दिया है। जारी आदेश पर नजर डालें तो,मई महीने में रिटायर हो रहे सिविल लाइन थाना प्रभारी को एसएसपी रजनेश सिंह ने हटा दिया है। उन्हें सरकंडा सीएसपी ऑफिस में पोस्टिंग दी गई है। उनकी जगह सिरगिट्‌टी थाना प्रभारी किशोर केंवट को सिविल लाइन थाने भेजा गया है। सरकंडा सीएसपी ऑफिस में पदस्थ निरीक्षक अभय बैस को सिरगिट्‌टी थाने की जिम्मेदारी दी गई है।

एसएसपी रजनेश सिंह ने कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसके तहत तीन निरीक्षकों का तबादला किया गया है और उनकी नई जगह पर पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है  

टीआई साहू को सरकंडा सीएसपी ऑफिस में दी गई पदस्थापना

एसएसपी द्वारा जारी तबादला आदेश के अनुसार 31 मई को रिटायर होने वाले सिविल लाइन टीआई एसआर साहू को सरकंडा सीएसपी ऑफिस में पदस्थापना दी गई है।

प्रमोशन की बारी, इसलिए थाना जाने से किया इंकार

एसएसपी ऑफिस, शिकायत सेल में पदस्थ निरीक्षक निलेश पांडेय को सिविल लाइन थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी जा रही थी। लेकिन, उनका प्रमोशन डीएसपी के पद पर होने वाला है। प्रमोशन के समय में उन्होंने वीआईपी थाना जाने, तैयार नहीं हुए। लिहाजा, उनकी जगह सिरगिट्‌टी टीआई किशोर केंवट को एडजेस्ट किया गया है।

अभय को मिला सिरगिट्टी थाना

अभय बैस बीते एक साल से सिरगिट्टी थाना में पोस्टिंग की कोशिश कर रहे थे। पिछली बार एसएसपी रजनेश सिंह ने उनका तबादला आदेश भी जारी कर दिया था, लेकिन किशोर केंवट थाना छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे, जिससे अभय बैस वहां जॉइन नहीं कर पाए। इसके बाद अभय बैस ने फिर से प्रयास किया और इस बार उन्हें सफलता मिल गई। एसएसपी ने अब उनकी नई पदस्थापना का आदेश जारी कर दिया है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments