2028 तक EV प्लान ठंडे बस्ते में! Lotus अब Type 135 हाइब्रिड सुपरकार पर करेगा फोकस

2028 तक EV प्लान ठंडे बस्ते में! Lotus अब Type 135 हाइब्रिड सुपरकार पर करेगा फोकस

नई दिल्ली : Lotus ने साल 2028 तक पूरी तरह इलेक्ट्रिक होन की अपनी योजना को कैंसिल कर दिया है। अब कंपनी ने पुष्टि की है कि वह एक V8 सुपरकार पर काम कर रही है जिसमें हाइब्रिड सेटअप दिया जाएगा। यह नई हाइब्रिड सुपरकार साल 2028 में बाजार में आ सकती है। खास बात यह है कि इस मॉडल को Type 135 कोडनेम दिया गया है। Lotus ने आखिरी बार साल में अपनी Eprit कार का उत्पादन बंद करने के बाद कोई V8 इंजन वाली कार बेची थी।

हल्की कारों वाला अंदाज

Lotus का दावा है कि उसकी नई कार ब्रांड के पुराने तरीके पर आधारित होगी जिसमें गाड़ियों का वजन बहुत कम रखा जाता है। कंपनी के CEO फेंग किंगफेंग ने कहा, Lotus का जन्म इसके संस्थापक कॉलन चैपमैन की विद्रोही सोच से हुआ था और वह सोच आज भी खत्म नहीं हुई है। यह बात इसलिए जरूरी है कि Lotus की मौजूदा कारों में Emeya और Eletre जैसी इलेक्ट्रिक कारें ज्यादा हैं।इलेक्ट्रिक कारों में भारी बैटरी पैक होने की वजह से वे पेट्रोल-डीजल इंजन वाली कारों के मुकाबले काफी वजनी होती है। इसलिए कंपनी अब फिर से हल्की कारें बनाने पर ध्यान दे रही है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है  

V8 इंजन का इस्तेमाल

Lotus ने अभी यह साफ नहीं किया है कि वह इसमें किस V8 इंजन का इस्तेमाल करेगा। हालांकि, कंपनी ने पुष्टि की है कि वजन कम रखने के लिए वह प्लग-इन हाइब्रिड के बजाय साधारण हाइब्रिड पावरट्रेन का इस्तेमाल करेगी। कंपनी पहले से ही Emira कार के लिए मर्सिडीज AMG से इंजन लेती है इसलिए नई कार के लिए भी AMG से V8 इंजन लिया जा सकता है।

इंजन और पावर

Mercedes ने हाल ही में अपने 4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन को अपडेट किया है। S-Class में यह इंजन 537hp की पावर और 750nm का टॉर्क देता है। कंपनी का दावा है कि उसकी नई सुपरकार 1,000hp से ज्यादा की पावर जनरेट करेगी।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments