कोरबा : भारतीय जनता पार्टी ने संगठन विस्तार को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए युवा नेता विजय राठौर को भिलाई बाजार मंडल का युवा मोर्चा महामंत्री नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
विजय राठौर इससे पहले युवा मोर्चा में मंत्री पद पर सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और इसे मंडल स्तर पर संगठन के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
नियुक्ति के बाद विजय राठौर ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। साथ ही संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।


Comments