छत्तीसगढ़ में नकल पर बड़ा एक्शन: छात्रा डिजिटल कैमरा लेकर पहुंची परीक्षा केंद्र, 5 निलंबित

छत्तीसगढ़ में नकल पर बड़ा एक्शन: छात्रा डिजिटल कैमरा लेकर पहुंची परीक्षा केंद्र, 5 निलंबित

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने नकल और दुर्व्यवहार मामले में बड़ा एक्शन लिया है। स्कूल के चार शिक्षकों समेत पांच को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित शिक्षकों में 3 व्याख्याता और 1 सहायक शिक्षक व स्कूल का भृत्य शामिल है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, हाई-हायर सेकेण्डरी परीक्षा केंद्र 171031 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ अंग्रेजी-हिंदी मा.वि भंवरपुर, महासमुंद में परीक्षार्थियों के प्रवेश के ठीक पहले जांच नहीं कराई गई थी। इस वजह से 12वीं की परीक्षा के दौरान एक छात्रा के द्वारा डिजिटल कैमरा लेकर स्कूल में प्रवेश किया गया था।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

छात्रा ने इसका वीडियो रिकाॅर्ड कर सोशल मीडिया पर भी प्रसारित किया था। इसकी शिकायत जैसे ही महासमुंद डीईओ को लगी तो उन्होंने तत्काल जांच के आदेश दिए। प्रारंभिक जांच प्रतिवेदन के आधार पर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई।

नीचे देखें निलंबित शिक्षक और भृत्य के नाम

1. गंगा प्रसाद पटेल, व्याख्याता, शा.उ.मा.वि. बिछिया विकासखण्ड बसना -

केन्द्राध्यक्ष

2. अनिरूद्ध भोई, व्याख्याता, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी / हिन्दी मा.वि. भंवरपुर

सहायक केन्द्राध्यक्ष

3. दिनेश कुमार दास, व्याख्याता, स्वा.आत्मा. उत्कृष्ट अंग्रेजी/ हिन्दी मा.वि. मंवरपुर - सहायक केन्द्राध्यक्ष

4. दुर्गाप्रसाद पटेल, सहायक शिक्षक एल.बी., स्वा. आत्मा. उ.अंग्रेजी/ हिन्दी मा.वि. भंवरपुर - पर्यवेक्षक

5. विजिया बुडेक, नियमित नृत्य, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी / हिन्दी मा.वि. भंवरपुर।

जानिए लोक शिक्षक संचालनालय द्वारा जारी आदेश में क्या कुछ लिखा है...

''जिला शिक्षा अधिकारी, महासमुन्द का पत्र क्र./3019/ सतर्कता / जांच प्रतिवेदन /2026, 11. 05.2026 द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी / हिन्दी मा.वि. भंवरपुर परीक्षा केन्द्र क्र. 171031 में केन्द्राध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक द्वारा नकल कराने एवं दुर्व्यवहार करने संबंधी शिकायत पर प्रस्तुत प्रारंभिक जांच प्रतिवेदन के आधार पर दोषी कर्मचारियों के विरूद्ध निलंबन प्रस्ताव प्रेषित किया गया है।

2/जांच प्रतिवेदन अनुसार हाई/ हायर सेकेण्डरी परीक्षा केन्द्र क्र. 171031 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी / हिन्दी मा.वि. भंवरपुर में परीक्षार्थियों के प्रवेश के पहले ठीक से जांच नहीं की गई, जिसके कारण छात्रा के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस (डिजिटल कैमरा) लेकर परीक्षा कक्ष में प्रवेश किया गया एवं वीडियो एवं ऑडियो रिकार्ड कर सोशल मिडिया में प्रसारित किया गया। जिससे विभाग की छवि धूमिल हुई है।

जॉच प्रतिवेदन अनुसार परीक्षा केन्द्र में केन्द्राध्यक्ष, सहायक केन्द्राध्यक्ष, पर्यवेक्षक एवं भृत्य की भूमिका संदेहास्पद प्रतीत होता है। उक्त लोक सेवकों द्वारा अपने पदीय दायित्वों/कर्तव्यों के निर्वहन घोर लापरवाही बरती गयी है. जो कि जो कि छ.ग. सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 03 के विपरीत गंभीर कदाचार है।''

नीचे देखें आदेश








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments