जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक गांव में एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। किसी ने धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी। सभी की लाश खून से लथपथ हालत में निर्माणाधीन मकान में खाट पर मिली है।सुबह जब लोगों ने देखा तब सभी सो रहे थे। काफी देर बाद भी जब किसी तरह की हलचल महसूस नहीं हुई तब,लोगों ने जगाया, चारों की मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है।
छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के ग्राम भवंतरा में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। सुबह निर्माण कार्य स्थल पर जब मिस्त्री पहुंचा तब, चारों को खाट पर खून से लथपथ पड़ा देखा, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान मेदनी प्रसाद कश्यप, पीताम्बर कश्यप, शांति बाई और कुमारी मोगरा के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही शिवरीनारायण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई हैसभी लोग नए मकान निर्माण कार्य से जुड़े हुए थे और वहीं ठहरे हुए थे। सुबह काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर मिस्त्री को शक हुआ। पास जाकर देखा तो चारों खाट पर खून से लथपथ पड़े थे। इसके बाद गांव वालों को सूचना दी गई और देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी सरपंच राजाराम कश्यप ने पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही शिवरीनारायण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सोते समय धारदार हथियार से माकर हत्या की गयी है, फिलहाल सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।


Comments