ईंधन संकट से थमा किरंदुल: पेट्रोल-डीजल की किल्लत ने बिगाड़ी जनजीवन की रफ्तार

ईंधन संकट से थमा किरंदुल: पेट्रोल-डीजल की किल्लत ने बिगाड़ी जनजीवन की रफ्तार

(अरुण शर्मा संवाददाता)  किरंदुल :  नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों पेट्रोल और डीजल की भारी कमी ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। ईंधन संकट के चलते लोगों को अपने दैनिक कार्यों के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं, जहां लोगों को कई-कई घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है। कई बार पर्याप्त ईंधन उपलब्ध नहीं होने के कारण लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है।ईंधन की इस किल्लत का सबसे अधिक असर नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं परिवहन सेवाओं पर पड़ रहा है। निजी वाहन चालकों के साथ-साथ बस और अन्य यात्री वाहनों का संचालन भी प्रभावित हो रहा है, जिससे लोगों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त होती जा रही है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

ग्रामीण क्षेत्रों से आने-जाने वाले नागरिकों को भी आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।वहीं छोटे व्यापारियों और दुकानदारों के सामने भी संकट खड़ा हो गया है। माल ढुलाई प्रभावित होने से व्यापारिक गतिविधियां धीमी पड़ गई हैं। यदि यह स्थिति लंबे समय तक बनी रही, तो आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बाधित हो सकती है और बाजार में महंगाई बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि जल्द ही ईंधन आपूर्ति सामान्य नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। अस्पताल सेवाएं, स्कूल परिवहन, ग्रामीण क्षेत्रों की आवाजाही तथा आपातकालीन सेवाएं भी इससे प्रभावित हो सकती हैं, जिससे आम जनता की परेशानियां और बढ़ जाएंगी।नगरवासियों ने प्रशासन एवं संबंधित विभागों से मांग की है कि पेट्रोल और डीजल की नियमित और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि जनजीवन जल्द से जल्द पटरी पर लौट सके।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments