गफ्फू मेमन को मिली बड़ी जिम्मेदारी:एफसीआई कंसल्टेटिव कमेटी के सदस्य बने, खाद्य वितरण व्यवस्था में देंगे अहम सुझाव

गफ्फू मेमन को मिली बड़ी जिम्मेदारी:एफसीआई कंसल्टेटिव कमेटी के सदस्य बने, खाद्य वितरण व्यवस्था में देंगे अहम सुझाव

परमेश्वर राजपूत,गरियाबंद : रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अनुशंसा पर भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार उर्फ गफ्फू मेमन को भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की कंसल्टेटिव कमेटी का सदस्य मनोनीत किया है। केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रह्लाद जोशी द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी तथा उनका कार्यकाल आगामी दो वर्षों अथवा अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।गफ्फू मेमन की नियुक्ति को गरियाबंद जिले सहित पूरे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। एफसीआई की कंसल्टेटिव कमेटी केंद्र सरकार की खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण व्यवस्था से जुड़ी एक अहम सलाहकार समिति है, जिसमें सदस्य खाद्यान्न भंडारण, परिवहन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस), राशन वितरण, गोदाम संचालन तथा उपभोक्ताओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सुझाव और फीडबैक देते हैं। समिति समय-समय पर खाद्य सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर केंद्र सरकार एवं एफसीआई को जमीनी स्तर की समस्याओं और आवश्यक सुधारों से अवगत कराती है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

गफ्फू मेमन अब प्रदेश स्तर पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे। उनकी जिम्मेदारी होगी कि आम उपभोक्ताओं, राशन हितग्राहियों तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की समस्याओं को विभाग तक पहुंचाकर समाधान की दिशा में पहल करें। माना जा रहा है कि उनके अनुभव और जनसंपर्क का लाभ प्रदेश की खाद्य वितरण व्यवस्था को मिलेगा।नियुक्ति के बाद गफ्फू मेमन ने केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रह्लाद जोशी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल तथा खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल सहित सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पूरी जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ कार्य करते हुए खाद्यान्न वितरण, भंडारण और सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से उठाएंगे तथा आम जनता की समस्याओं और सुझावों को विभाग तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

इधर, गफ्फू मेमन की नियुक्ति पर राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में खुशी का माहौल है। राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा, महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, राजिम विधायक रोहित साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, महामंत्री आशीष शर्मा, चंद्रशेखर साहू, कोषाध्यक्ष अजय रोहरा, आईटी सेल संभाग प्रभारी सागर मयाणी, जिला मंत्री सुरेंद्र सोनटेके, नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव, उपाध्यक्ष आसिफ मेमन, मंडल अध्यक्ष सुमित पारख, वरिष्ठ नेता बलदेव सिंह हुंदल, मुरलीधर सिन्हा, मिलेश्वरी साहू, अनूप भोसले, पुष्पा साहू, विष्णु मरकाम, मधु देवांगन, प्रह्लाद ठाकुर, खेम सिंह बघेल, प्रकाश सोनी, प्रतीक सिंह, प्रियंका सोनी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और राइस मिल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments