दंतेवाड़ा में नए थाना टिकनपाल का शुभारंभ, 8 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

दंतेवाड़ा में नए थाना टिकनपाल का शुभारंभ, 8 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ


(अरूण शर्मा संवाददाता) किरंदूल/दंतेवाड़ा :  दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में आम जनता को पुलिस सेवाओं तक आसान और त्वरित पहुंच उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिले में नवीन थाना टिकनपाल का शुभारंभ आज पुलिस अधीक्षक गौरव राय (भा.पु.से.) द्वारा किया गया।छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी अधिसूचना (दिनांक 09 जनवरी 2024) के अनुपालन में थाना किरंदुल क्षेत्र के 8 ग्राम — टिकनपाल, चोलनार, समलवार, मड़ाड़ी, मड़कामीरास, कुटरेम, कलेपाल और कड़मपाल — को अलग कर नए थाना टिकनपाल के अंतर्गत शामिल किया गया है।

अस्थायी कैंप से शुरू हुआ थाना संचालन

नवीन थाना टिकनपाल का उद्घाटन सशस्त्र बल कैंप चोलनार में अस्थायी रूप से किया गया। इस दौरान विधिवत रोजनामचा लेखन कर थाना के कार्यों का शुभारंभ किया गया।
-
 वरिष्ठ अधिकारियों की रही मौजूदगी

इस महत्वपूर्ण अवसर पर कई पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—

एसडीओपी किरंदुल कमलजीत पाटले

रक्षित निरीक्षक सुशील नौटियाल

थाना प्रभारी किरंदुल संजय यादव

थाना प्रभारी बचेली प्रहलाद कुमार साहू

प्लाटून कमांडर चोलनार मोहित बोहरे

एवं अन्य पुलिस स्टाफ शामिल रहे

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
🔹 उप निरीक्षक को सौंपी गई जिम्मेदारी

नवीन थाना टिकनपाल की कमान उप निरीक्षक दीनानाथ वैष्णव को सौंपी गई है, जो क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कार्य करेंगे।

🔹 जनता को मिलेगा बड़ा लाभ

इस नए थाना के खुलने से क्षेत्र के ग्रामीणों को अब पुलिस सेवाओं के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। इससे न केवल कानून-व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि त्वरित कार्रवाई और जनविश्वास में भी वृद्धि होगी।यह कदम दंतेवाड़ा पुलिस की बेहतर और प्रभावी पुलिसिंग की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments