मनोरंजन जगत से चौंकाने वाली खबर, मोनी रॉय ने पति संग अलगाव की पुष्टि की

मनोरंजन जगत से चौंकाने वाली खबर, मोनी रॉय ने पति संग अलगाव की पुष्टि की

मौनी रॉय ने आधिकारिक तौर पर सूरज नांबियार से अपने अलग होने की पुष्टि कर दी है। शादी के चार साल बाद 14 मई, 2026 को एक्ट्रेस मौनी ने अपने बिजनेसमैन पति से अलग होने की घोषणा की और कई दिनों की अटकलों के बाद एक्ट्रेस ने सूरज के साथ मिलकर अपने सोशल मीडिया पर एक जॉइंट स्टेटमेंट भी शेयर किया है। मौनी रॉय ने सूरज नांबियार के साथ अपनी शादी को लेकर मचे शोर-शराबे के बारे में बात की और उन्होंने इस बात पर अपनी नाराजगी जाहिर की कि किस तरह उनकी निजी जिंदगी को लेकर अफवाहें फैलाई जा रही हैं।

मौनी रॉय और सूरज नांबियार की टूटी शादी

मौनी और सूरज पिछले कुछ महीनों से अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के तलाक की खबरें तेजी से वायरल हो रही थीं। इसी बीच अब मौनी रॉय ने एक पोस्ट शेयर कर इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और अपने जॉइंट स्टेटमेंट में कपल ने प्राइवेसी की मांग भी की है। साथ ही इस कपल ने यह भी बताया कि उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनके मन में एक-दूसरे के लिए अभी भी सम्मान और समझ बनी हुई है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

मौनी और सूरज शादी के 4 साल बाद हुए अलग

सोशल मीडिया पर यह बयान शेयर करते हुए मौनी ने कैप्शन में लिखा, 'मैं सभी से विनम्रतापूर्वक अनुरोध करती हूं कि कृपया हमें हमारी निजता और गरिमा बनाए रखने दें और मेरे या सूरज के बारे में कोई भी झूठी कहानी न फैलाएं। मुझे आप सभी से उम्मीद है कि इस मुश्किल समय में आप हमारी प्राइवेसी का सम्मान करेंगे। सभी मीडिया संस्थानों से मेरा विनम्र अनुरोध है कि कृपया ऐसा करना बंद करें। प्यार, सूरज और मौनी।' एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'हम मीडिया के कुछ हिस्सों द्वारा हमारे निजी जीवन में की जा रही अनावश्यक और दखलंदाजी वाली हरकतों को देखकर निराश हैं। हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि हमने अलग होने का फ़ैसला कर लिया है और हम इस मामले को निजी तौर पर आपसी सहमति से सुलझाने के लिए जरूरी समय ले रहे हैं।'

क्यों तलाक ले रहे हैं मौनी और सूरज?

सूरज नांबियार से अलग होने की वजह बताते हुए मौनी रॉय ने लिखा, 'मनगढ़ंत कहानियों और सरासर झूठी बातों को फैलाकर हमारी निजी जिंदगी को सनसनीखेज बनाने की कोशिशें की गई हैं, जो हमारे रिश्ते की असलियत को नहीं दर्शातीं। अपनी बदलती निजी प्राथमिकताओं पर गहराई से विचार करने के बाद हमने आपसी सहमति से सम्मान और समझ के साथ अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ने का फैसला किया है।' अपने नोट के अंत में मौनी ने लिखा, 'इस समय, हम इस दौर को समझदारी और निजी तौर पर संभालने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हम आने वाले समय में अपनी दोस्ती को संजोकर रखने की कोशिश करेंगे। हम आपकी समझ, हमारी निजता के प्रति आपके सम्मान और इस दौरान हमें दिए गए निरंतर समर्थन की तहे दिल से सराहना करते हैं।'








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments