मुंबई इंडियंस की कप्तानी में फिर बदलाव, IPL इतिहास में सिर्फ 5वीं बार हुआ ऐसा

मुंबई इंडियंस की कप्तानी में फिर बदलाव, IPL इतिहास में सिर्फ 5वीं बार हुआ ऐसा

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 58वां लीग मुकाबला धर्मशाला के स्टेडियम में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच में खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह संभाल रहे हैं, जिसमें जब वह टॉस करने के लिए मैदान पर उतरे तो उसी के साथ वह एक खास क्लब का भी हिस्सा बन गए। बुमराह अपने आईपीएल करियर में पहली बार कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इस सीजन मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या संभाल रहे थे लेकिन उनके चोटिल होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी संभाली जो इस मुकाबले में निजी कारणों की वजह से नहीं खेल रहे हैं, ऐसे स्थिति में जसप्रीत बुमराह को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आईपीएल में सिर्फ 5वीं बार किसी टीम ने एक सीजन में बनाए तीन कप्तान

मुंबई इंडियंस के लिए जैसे ही पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में जसप्रीत बुमराह टॉस करने के लिए मैदान में उतरे तो वह एक खास क्लब का भी हिस्सा बन गए। आईपीएल इतिहास में ऐसा सिर्फ 5वीं बार देखने को मिला है जब किसी टीम ने एक सीजन तीन अलग-अलग कप्तान बनाए हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस का नाम जहां दो बार है तो एक-एक बार पुणे वॉरियर्स इंडिया, सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स की टीम ने ऐसा किया है। मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में कप्तानी संभालने वाले जसप्रीत बुमराह अभी तक के सिर्फ 10वें खिलाड़ी बने हैं।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

एक आईपीएल सीजन में तीन अलग-अलग कप्तान बनाने वाली टीमें

  • मुंबई इंडियंस (साल 2008) - हरभजन सिंह, सचिन तेंदुलकर, शॉन पोलाक।
  • पुणे वॉरियर्स इंडिया (साल 2013) - एंजेलो मैथ्यूज, रॉस टेलर, अरोन फिंच।
  • सनराइजर्स हैदराबाद (साल 2021) - डेविड वॉर्नर, केन विलियमसन, मनीष पांडे।
  • पंजाब किंग्स (साल 2024) - शिखर धवन, सैम करन, जितेश शर्मा।
  • मुंबई इंडियंस (साल 2026) - हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह।

बुमराह ने बताया क्यों नहीं खेल रहे सूर्या

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में टॉस के समय जसप्रीत बुमराह से सूर्यकुमार यादव के ना खेलने और कप्तानी की जिम्मेदारी मिलने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सूर्या इस मैच में निजी कारणों के चलते नहीं खेल रहे हैं। वहीं कप्तानी को लेकर उन्होंने कहा कि मैं टीम से जब 19 साल का था तब जुड़ा था, जिसमें मैंने ये नहीं सोचा था कि मुझे टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी करने का मौका पहले मिलेगा मुंबई इंडियंस की कप्तानी से लेकिन ये भी एक अच्छी जिम्मेदारी है। आपको कप्तान के रूप में सभी का ध्यान रखने के साथ खुद का भी योगदान देना होता है। हम इस सीजन के बाकी बचे मैचों को पूरी गंभीरता से खेलेंगे क्योंकि इसी से हमको सीख लेने को मिलती है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments