अरुण शर्मा संवाददाता किरंदुल :दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले के किरन्दुल में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 28 पेटी शराब के साथ एक महेन्द्रा मराजो वाहन को जब्त किया है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक गौरव राय (IPS) के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के. बर्मन एवं एसडीओपी कमलजीत पाटले के मार्गदर्शन में थाना किरन्दुल की टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की।यह कार्रवाई सीएसईबी कॉलोनी, पटवारी पारा क्षेत्र में की गई, जहां एक महेन्द्रा मराजो (CG-10-AT-2244) वाहन में अवैध रूप से शराब का परिवहन किया जा रहा था। तलाशी के दौरान वाहन से 25 पेटी SIMBA बीयर (300 बोतल), 1 पेटी अंग्रेजी शराब (अद्धी – 24 बोतल) और 2 पेटी अंग्रेजी शराब (पौवा – 96 बोतल) बरामद की गई।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
पुलिस ने कुल 45.78 लीटर शराब, जिसकी कीमत लगभग 92,040 रुपये आंकी गई है, को जब्त किया है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त वाहन को भी कब्जे में ले लिया गया है।
इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों — अमित भदौरिया (34 वर्ष), निवासी कुकानार, जिला सुकमा रिषभ राठौर (20 वर्ष), निवासी हितावर, थाना कुआकोंडा, जिला दंतेवाड़ा
को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी संजय यादव के नेतृत्व में उप निरीक्षक हेमशंकर गुनेन्द्र, लीला राम गंगबेर, प्रधान आरक्षक हरि सिन्हा सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की अहम भूमिका रही।


Comments