कवर्धा : छत्तीसगढ़ कवर्धा जिले के पोंडी में संचालित शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ABVP के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं और स्कूली छात्रों ने रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे 30 पर चक्काजाम कर दिया। इसके चलते नेशनल हाईवे पर सड़क के दोनों किनारे वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम में गृह मंत्री विजय शर्मा का काफिला भी काफी देर तक फंसा रहा।
बता दें, स्कूली छात्रों के अलावा परिषद के पदाधिकारी व कार्यकर्ता लंबे समय से शराब भट्ठी के स्थानांतरण की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करते आ रहे थे, आबकारी विभाग और जिला प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं होने से प्रदर्शनकारियों का फूट पड़ा और नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। जाम कर जमकर प्रदर्शन किया।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
धरना प्रदर्शन और चक्काजाम के चलते एनएच पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम में डिप्टी सीएम व गृह मंत्री विजय शर्मा का काफिला भी काफी देर तक फंसा रहा। मौके पर प्रशासन और पुलिस की टीम पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाने में जुटी रही। धरना-प्रदर्शन के चलते NH-30 के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। यात्री बसें और अन्य वाहन भी घंटों जाम में फंसे रहे, जिससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों का कहना है, शराब भट्ठी के कारण आसपास का माहौल खराब हो रहा है और स्कूली छात्रों पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है। लिहाजा इसे हटाना जरुरी है।


Comments