ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जानकी होटल में शराब रेड

ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जानकी होटल में शराब रेड

रायगढ़ :  रायगढ़ जिले में एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत कल नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना साइबर और थाना सिटी कोतवाली की संयुक्त टीम ने रामलीला मैदान स्थित जानकी होटल में शराब रेड कार्रवाई कर बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल का मैनेजर काउंटर पर अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां होटल मैनेजर सुरेन्द्र पटेल काउंटर पर मौजूद मिला।

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी ने शराब बिक्री करना स्वीकार किया। तलाशी के दौरान काउंटर में रखे थैलों से 05 नग सीम्बा बीयर, 01 नग ग्रांड फादर बीयर, 07 नग हंटर बीयर, 06 नग केन बीयर, 01 बोतल ब्लेंडर स्प्राइड, 01 बोतल सिग्नेचर, 01 बोतल मैजिक मोमेंट तथा 01 बोतल ओल्ड हैबिट अंग्रेजी शराब बरामद की गई। कुल 13.100 बल्क लीटर शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 6,350 रुपये है, साथ ही बिक्री रकम 500 रुपये जब्त किए गए।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

आरोपी सुरेन्द्र पटेल, पिता शिव कुमार पटेल, उम्र 37 वर्ष, निवासी कटनी मध्यप्रदेश, हाल मुकाम जानकी होटल रायगढ़ के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर थाना कोतवाली में कार्रवाई की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस कार्रवाई में थाना कोतवाली प्रभारी सुखनंदन पटेल, थाना साइबर प्रभारी विजय चेलक सहित थाना साइबर और कोतवाली स्टाफ थाना साइबर के सहायक उप निरीक्षक नंद कुमार सारथी, प्रधान आरक्षक करूणेश राय , बृजलाल गुर्जर , रूपराम पटेल, आरक्षक जगमोहन ओगरे, पुष्पेन्द्र जाटवर , मनोज पटनायक , गोविंद पटेल थाना कोतवाली के प्रधान आरक्षक हेमंत चन्द्रा और कमलेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश :

“अवैध शराब कारोबार, नशे और गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्तियों पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments