राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम( चिरायु) बना वरदान, बालक को मिला नवजीवन

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम( चिरायु) बना वरदान, बालक को मिला नवजीवन

बेमेतरा 15 मई 2026 :  स्वास्थ्य विभाग नवागढ़ जिला बेमेतरा द्वारा सीएमएचओ डॉ. अमृत लाल रोहलेडर के मार्गदर्शन में नवागढ़ बीएमओ डॉ. राहुल राज एवं बीपीएम सी के देवांगन के नेतृत्व में  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़  के तहत राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है, चिरायु कार्यक्रम के तहत शून्य से 18 वर्ष तक के बच्चो का निशुल्क स्क्रीनिंग एवम उपचार किया जाता है एवं आवश्यक्ता अनुसार उच्च संस्थाओं में भेजकर सर्जरी की निशुल्क व्यवस्था कराया जाता है।  आंगनबाड़ी केंद्र ग्राम  कवराकांपा  भ्रमण के दौरान चिरायु दल द्वारा वरुण जांगड़े पिता प्रमोद कुमार जन्मतिथि 15 .05.21 ग्राम कवराकापा को चिन्हाकित किया गया जो जटिल जन्मजात रोग हृदय रोग एवं एनोरेक्टल मालफार्मेशन दो बीमारी से ग्रसित पाया गया।  जिमसें चिरायु टीम ए प्रभारी डॉ दीप्ति पटेल एवम डॉ ए के मधुकर के द्वारा डीकेएस अस्पताल रायपुर में  4 से 5 बार ले जाकर  4 से 5 स्टेप में निशुल्क कोलोस्टोमी सर्जरी कराया गया । जटिल हृदय रोग का इलाज छत्तीसगढ़ में संभव न होने के कारण उच्च स्वास्थ्य संस्था  केयर हॉस्पिटल हैदराबाद रेफर किया गया जहा 02 स्टेप में मार्च 2023 एवम मई 2026 में कॉप्लेक्स अपर  हार्ट सर्जरी कराया गया। वर्तमान में वरुण जांगड़े  पूरी तरह से स्वस्थ है। वरुण जांगड़े के पिता प्रमोद कुमार शासन की इस चिरायु योजना के माध्यम से अपने बेटे का निशुल्क सर्जरी से बहुत खुश है उनका कहना है कि यह योजना हमारे लिए वरदान साबित हुआ।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ राहुल राज, पूर्व खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ एम एम रजा के निर्देश अनुसार चिरायु टीम के डॉ दीप्ति पटेल, डॉ ए के मधुकर, टन्कोर सप्रे, तारेश्वरी का विशेष योगदान रहा जो निरन्तर अभिभावक के संपर्क में रहकर उनका निःशुल्क एवम सफल इलाज पूर्ण कराया। टीम के द्वारा राज्य नोडल एजेंसी से वरुण के ऑपरेशन हेतु सात लाख का सहयोग कराकर निःशुल्क सफल ऑपरेशन कराया गया।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments