रायगढ़। सुशासन तिहार 2026 के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को रायगढ़ जिले के कुसमूरा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर ग्राम कोतरा स्थित मंडी परिसर हेलीपेड में उतरा, जहां जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया।
मुख्यमंत्री के आगमन पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौजूद रही। इस दौरान ओपी चौधरी, राधेश्याम राठिया, देवेन्द्र प्रताप सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
प्रशासनिक अधिकारियों में रामगोपाल गर्ग, मयंक चतुर्वेदी, शशिमोहन सिंह और अरविंद पीएम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
सुशासन तिहार के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और आमजन से संवाद भी करेंगे।

