ट्रक चालक पर हमला, लूट की कोशिश में दो आरोपी गिरफ्तार; 60 हजार की तोड़फोड़

ट्रक चालक पर हमला, लूट की कोशिश में दो आरोपी गिरफ्तार; 60 हजार की तोड़फोड़

बेमेतरा टेकेश्वर दुबे :रामकृष्ण साहू के निर्देशन में बेमेतरा पुलिस ने ट्रक चालक से लूटपाट की कोशिश, मारपीट और ट्रक में तोड़फोड़ के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, राजकरन पाल 14 मई की रात ट्रक में शक्कर लोड कर थानखम्हरिया पहुंचे थे। लेबर नहीं मिलने के कारण उन्होंने वाहन सिल्हाटी चौक के पास खड़ा कर वहीं रात में विश्राम किया। इसी दौरान देर रात दो युवक पहुंचे और ट्रक के शीशे तोड़ते हुए डंडे से हमला कर रुपए की मांग करने लगे। विरोध करने पर चालक के सिर, छाती और हाथ में चोट पहुंचाई गई।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात स्वीकार कर ली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शेषनारायण मिश्रा और मिथलेश पाल के रूप में हुई है। दोनों को न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया।

पुलिस ने बताया कि घटना में ट्रक के शीशे टूटने से करीब 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ। मामले की कार्रवाई में थाना थानखम्हरिया पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments