कोरबा के झोराघाट में दर्दनाक हादसा: पिकनिक के दौरान नदी में डूबने से 17 वर्षीय युवक की मौत

कोरबा के झोराघाट में दर्दनाक हादसा: पिकनिक के दौरान नदी में डूबने से 17 वर्षीय युवक की मौत

कोरबा : जिले के कोरबा-कटघोरा मार्ग स्थित लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट झोराघाट में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। पिकनिक मनाने पहुंचे एक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब नदी में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई।

मृतक की पहचान अलाउद्दीन के रूप में हुई है, जो अपने माता-पिता का इकलौता बेटा बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कटघोरा मुख्य मार्ग निवासी ताजुद्दीन अपने परिवार के साथ झोराघाट पिकनिक मनाने पहुंचे थे। इसी दौरान अलाउद्दीन नदी में नहाने उतरा, लेकिन अचानक वह गहरे पानी में चला गया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

युवक को डूबता देख परिजन और आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। काफी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया और तत्काल कटघोरा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद अस्पताल में इलाज में देरी और आपातकालीन सुविधाओं की कमी को लेकर परिजनों में नाराजगी देखने को मिली। कुछ देर के लिए अस्पताल परिसर में हंगामे जैसी स्थिति बन गई।

घटना से परिवार गहरे सदमे में है। कटघोरा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments