PM मोदी की अपील के बाद एक्शन मोड में केंद्र, सिल्वर बार आयात पर लगी रोक

PM मोदी की अपील के बाद एक्शन मोड में केंद्र, सिल्वर बार आयात पर लगी रोक

नरेंद्र मोदी की विदेशी मुद्रा बचाने की अपील के बाद केंद्र सरकार ने सोना और चांदी के आयात को लेकर बड़े फैसले लिए हैं। सरकार ने गोल्ड और सिल्वर पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया है।

इसके साथ ही DGFT ने 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सिल्वर बार सहित कुछ अन्य चांदी उत्पादों के आयात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार ने इन्हें ‘फ्री’ कैटेगरी से हटाकर ‘रेस्ट्रिकेड’ श्रेणी में डाल दिया है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

बताया जा रहा है कि सरकार का यह कदम विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम करने और अनावश्यक आयात को नियंत्रित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से एक साल तक सोना-चांदी की खरीदारी कम करने और पेट्रोल-डीजल का सीमित उपयोग करने की अपील की थी।

मुंबई के बड़े ज्वेलरी कारोबारियों का मानना है कि सरकार के इस फैसले का सीधा असर बाजार पर पड़ेगा। कारोबारी भावेश सोलंकी के मुताबिक, आयात नियम सख्त होने से चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील के बाद बाजार में पहले से ही खरीदारी धीमी हुई है और कारोबारी सरकार के फैसलों का सम्मान कर रहे हैं।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments