7 अक्टूबर हमले का मास्टरमाइंड ढेर! इजरायल ने Hamas चीफ को मार गिराने का किया दावा

7 अक्टूबर हमले का मास्टरमाइंड ढेर! इजरायल ने Hamas चीफ को मार गिराने का किया दावा

इजरायल ने दावा किया है कि गाजा में किए गए एक हवाई हमले में Hamas की मिलिट्री विंग के शीर्ष कमांडर इज्ज अल-दीन अल-हद्दाद को मार गिराया गया है। इजरायली सेना के मुताबिक, अल-हद्दाद उन आखिरी बचे वरिष्ठ कमांडरों में शामिल था, जिन्होंने 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हुए हमले की योजना बनाई थी।

इजरायली सेना ने बताया कि शुक्रवार को गाजा में हुई एयरस्ट्राइक में अल-हद्दाद मारा गया। उस पर अक्टूबर 2023 में दक्षिणी इजरायल पर हुए हमले की साजिश रचने और उसे अंजाम देने में अहम भूमिका निभाने का आरोप था। उस हमले में करीब 1200 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 250 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया गया था।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल-हद्दाद ने मोहम्मद सिनवार की मौत के बाद हमास की सैन्य कमान संभाली थी। इजरायल ने उस पर यह आरोप भी लगाया कि उसने युद्ध के दौरान खुद को बचाने के लिए इजरायली बंधकों का मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल किया।

हमास ने भी सोशल मीडिया के जरिए अल-हद्दाद की मौत की पुष्टि की है। उसके परिजनों के अनुसार, इस हमले में उसकी पत्नी और बेटी समेत कुल 7 लोगों की मौत हुई। उसके दो बेटों की मौत पहले ही इजरायल-हमास संघर्ष के दौरान हो चुकी थी।

शनिवार को गाजा में अल-हद्दाद को दफनाया गया। इस दौरान उसका शव हमास और फिलिस्तीन के झंडों में लपेटा गया था।

गौरतलब है कि इजरायल और हमास के बीच संघर्षविराम बेहद नाजुक स्थिति में बना हुआ है। दोनों पक्ष लगातार एक-दूसरे पर सीजफायर उल्लंघन के आरोप लगाते रहे हैं। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, संघर्षविराम लागू होने के बाद से अब तक 850 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments