IPL में धमाल मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी जल्द कर सकते हैं टीम इंडिया डेब्यू!

IPL में धमाल मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी जल्द कर सकते हैं टीम इंडिया डेब्यू!

भारतीय क्रिकेट में इन दिनों 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की खूब चर्चा हो रही है। आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित करने वाले इस युवा खिलाड़ी को लेकर अब पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने बड़ी भविष्यवाणी की है।

शास्त्री का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी जल्द ही टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जून में होने वाला आयरलैंड दौरा इस युवा बल्लेबाज को मौका देने के लिए सही मंच साबित हो सकता है। अगर ऐसा होता है, तो वैभव भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ियों में शामिल हो जाएंगे।

Rajasthan Royals के लिए खेल रहे वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन अब तक 11 पारियों में 440 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 236.56 का रहा है और वह 40 छक्के लगा चुके हैं, जो इस सीजन किसी भी बल्लेबाज से ज्यादा हैं।वैभव ने पिछले महीने Sunrisers Hyderabad के खिलाफ सिर्फ 36 गेंदों में शतक लगाकर क्रिकेट जगत को चौंका दिया था। इसके अलावा उनके बल्ले से दो अर्धशतक भी निकल चुके हैं।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

ICC रिव्यू में बातचीत के दौरान रवि शास्त्री ने कहा कि अगर किसी युवा खिलाड़ी को तेजी से तैयार करना है, तो टी20 फॉर्मेट सबसे सही मंच है और वैभव इस चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि यह युवा खिलाड़ी इस समय दुनिया की कई टीमों में सीधे जगह बना सकता है।

शास्त्री ने यह भी कहा कि उम्र से ज्यादा महत्वपूर्ण खिलाड़ी का प्रदर्शन होता है। उनके मुताबिक, वैभव अपने से कहीं ज्यादा अनुभवी और उम्रदराज गेंदबाजों के खिलाफ बिना किसी दबाव के बल्लेबाजी कर रहे हैं, जो उनकी सबसे बड़ी खासियत है।

हाल ही में वैभव सूर्यवंशी को पहली बार इंडिया-ए टीम में भी जगह मिली है। वह जून में श्रीलंका में होने वाली ट्राई सीरीज में हिस्सा लेंगे, जिसमें अफगानिस्तान की टीम भी खेलेगी। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि अगर वह वहां भी शानदार प्रदर्शन करते हैं, तो टीम इंडिया की कैप उनसे ज्यादा दूर नहीं होगी।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments