सुकमा में दुष्कर्म का आरोपी 2 घंटे में गिरफ्तार, गादीरास पुलिस की त्वरित कार्रवाई

सुकमा में दुष्कर्म का आरोपी 2 घंटे में गिरफ्तार, गादीरास पुलिस की त्वरित कार्रवाई

सुकमा : सुकमा पुलिस ने महिला विरुद्ध अपराध के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपी को महज दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। मामला थाना गादीरास क्षेत्र का है, जहां आरोपी घटना के बाद फरार हो गया था।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी पतिराम नाग ने 3 मई 2026 को उसके घर में जबरन घुसकर जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। लोकलाज और भय के कारण पीड़िता ने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

इसके बाद 5 मई को आरोपी फिर से महिला के घर पहुंचा और दोबारा जबरदस्ती करने की कोशिश की। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके की ओर आने लगे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

मामले की शिकायत मिलते ही थाना गादीरास पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई शुरू की। पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के निर्देश पर पुलिस टीम ने तत्काल जांच और आरोपी की तलाश शुरू की तथा करीब दो घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खिलाफ थाना गादीरास में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जाएगा।

पुलिस ने महिला संबंधी अपराध होने के कारण पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी है। सुकमा पुलिस का कहना है कि महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह संवेदनशील और प्रतिबद्ध है तथा ऐसे मामलों में आरोपियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई लगातार की जा रही है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments