रायपुर : Raipur Police द्वारा अपराध और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आमानाका पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी आम लोगों को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहा था, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 17 मई 2026 को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हीरापुर स्थित छठ तालाब सामुदायिक भवन के सामने एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर लोगों को डरा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
गिरफ्तार आरोपी की पहचान फैजल अहमद अंसारी (22 वर्ष), निवासी रोटरी नगर, Raipur के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक नग धारदार स्टील का चाकू बरामद किया गया। आरोपी चाकू रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
कार्रवाई में सउनि श्याम ठावरे, आरक्षक दीपक पाण्डेय और आरक्षक आशीष शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना आमानाका में धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (जोन पश्चिम) Sandeep Patel के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त Rahul Dev Sharma तथा सहायक पुलिस आयुक्त Devansh Singh Rathore के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।


Comments