बचेली में जुआ रेड: 3 जुआरी गिरफ्तार, नगदी और ताश पत्ते जब्त

बचेली में जुआ रेड: 3 जुआरी गिरफ्तार, नगदी और ताश पत्ते जब्त

दंतेवाड़ा : बचेली पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मुण्डरा कैम्प टेकरी क्षेत्र में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और कार्रवाई की।पुलिस ने मौके से चमोरा कोरकोरा, विजय भतरा एवं जोसेफ हरीजन निवासी मुण्डरा कैम्प बचेली को जुआ खेलते हुए पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से कुल 1870 रुपए नगद एवं 52 पत्तों की ताश जब्त की गई है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

इस मामले में थाना बचेली में अपराध क्रमांक 20/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम की धारा 3(2) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी बचेली निरीक्षक प्रहलाद कुमार साहू के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में उप निरीक्षक हेमन्त कुमार साहू सहित पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments